फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   mony will be provide to Safe Delivery

एचआरपी की ट्रैकिंग व सुरक्षित प्रसव पर मिलेगी प्रोत्साहन राशि

Thu, 10 Feb 2022 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
mony will be provide to  Safe Delivery
एचआरपी की ट्रैकिंग व सुरक्षित प्रसव पर मिलेगी प्रोत्साहन राशि
विज्ञापन

बस्ती। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में विस्तार किया गया है। अब हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (एचआरपी) की ट्रेकिंग कर सुरक्षित प्रसव कराने पर आशा कार्यकर्ता को प्रत्येक केस पर 500 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। मातृ मृत्यु दर को न्यूनतम करने में यह सहायक होगा। हर माह की नौ तारीख को महिला अस्पताल सहित सभी ब्लॉक स्तरीय अस्पतालों पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन किया जाता है।
सीएमओ डॉ. चंद्रशेखर ने बताया कि एचआरपी गर्भवती की एमबीबीएस/विशेषज्ञ चिकित्सक तीन अतिरिक्त एएनसी विजिट आशा की ओर से सुनिश्चित कराई जाएगी। हर विजिट पर आशा को 100 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। एचआरपी के सुरक्षित संस्थागत प्रसव एवं प्रसव के बाद 45 दिन तक जच्चा व बच्चा की देखभाल के एवज में आशा को 500 रुपये ‘प्रसूता प्रोत्साहन धनराशि’ दिए जाने का प्राविधान किया गया है। संबंधित एएनएम/चिकित्सक की ओर से इसे प्रमाणित किया जाना अनिवार्य होगा। सीएमओ ने बताया कि पीएमएसएमए दिवस पर एचआरपी को रेफर स्वास्थ्य इकाई पर चिकित्सक/स्त्री रोग विशेषज्ञ से तीन अतिरिक्त एएनसी जांच कराने के लिए आने पर लाभार्थी को हर विजिट पर 100 रुपये की धनराशि के भुगतान का प्राविधान है। पीएमएसएमए दिवस से जुड़े नये प्राविधानों से एचआरपी महिला का सुरक्षित प्रसव होगा। मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने में यह सहायक होगा।
विज्ञापन

इन बातों को किया गया है शामिल
प्रत्येक गर्भवती को द्वितीय व तृतीय त्रैमास में पीएमएसएमए दिवस पर चयनित इकाई पर एमबीबीएस चिकित्सक से उच्च जोखिम की जांच के लिए लाने की जिम्मेदारी आशा की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- स्वास्थ्य इकाई, आशा व एएनएम की ओर से पीएमएसएमए अभियान में अस्पताल में चिन्ह्ति एचआरपी की लाइन लिस्टिंग कर गर्भवती को उपचार एवं परामर्श प्रदान किया जाएगा।
- एचआरपी के रूप में चिन्ह्ति गर्भवती की तीन अतिरिक्त एएनसी जांच की जिम्मेदारी आशा व एएनएम की होगी। जांच के लिए आशा का गर्भवती के साथ आना अपेक्षित है।

- एचआरपी गर्भवती की तीन अतिरिक्त एएनसी विजिट अगले पीएमएसएमए दिवस पर उसी स्वास्थ्य केंद्र या रेफर अस्पताल में की जाएगी। सुरक्षित व संस्थागत प्रसव के लिए निकटतम रेफरल अस्पताल से संबद्ध किया जाएगा।
- प्रसव के लिए प्रथम संदर्भन इकाई तक गर्भवती को एंबुलेंस से पहुंचाने की जिम्मेदारी आशा कार्यकर्ता की होगी।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed