फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Monu wins from Ghazipur by knocking Bihar's Bhim

बिहार के भीम को पटखनी देकर गाजीपुर के मोनू ने जीती कुश्ती

Tue, 05 Mar 2019 01:11 AM IST
राकेश पांडेय बस्ती (ब्यूरो)
बस्ती (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Tue, 05 Mar 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
Monu wins from Ghazipur by knocking Bihar's Bhim
बिहार के भीम को पटखनी देकर गाजीपुर के मोनू ने जीती कुश्ती - फोटो : अमर उजाला
बनकटी (बस्ती)। महाशिवरात्रि पर सोमवार को जोत पूरनपुर में दंगल का आयोजन किया गया। इसमें गाजीपुर जिले के मोनू पहलवान ने बिहार से आए भीम को पटखनी देकर विजेता का ताज पहना।
विज्ञापन


दंगल में जिले के अलावा अयोध्या, सहजनवां, झांसी, दिल्ली, गाजीपुर, हरियाणा, संतकबीरनगर के पहलवानों ने हिस्सा लिया। इसमें गाजीपुर के जगत ने संतकबीरनगर के छोटूूू को पटखनी दी। वाराणसी के भानू ने संत कबीर नगर जुम्मन को चित किया। इसी तरह संतकबीरनगर के पहलवान ब्रह्मानंद ने बिहार राज्य से आए मोंन्टी पहलवान को धूल चटाई। झांसी से आए वकील ने हरियाणा के मनजीत और झांसी के ही संतोष पहलवान ने बिहार के शिवम को पटखनी देकर बाजी जीती। वाराणसी से आए जयदीप ने श्याम नारायण दिल्ली,, मिर्जापुर के संतोष ने इंद्रजीत अंबेडकरनगर को चित किया। बिहार के पहलवान शैलेश ने संतकबीरनगर के आकाश और बस्ती के संदीप ने वाराणसी के वकील को पटखनी दी। संतकबीरनगर के विजय ने वाराणसी के सत्यम को पराजित किया। संतकबीरनगर के ही पहलवान ब्रह्मानंद ने पंजाब से आए राम आशीष को धूल चटाई। गाजीपुर के जगत और बस्ती के पहलवान बृजेश की कुश्ती बराबरी पर छूटी। दंगल का आयोजन श्यामनरायन चौधरी ने किया था। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री रामप्रसाद चौधरी, रघुनाथ सिंह, राधेश्याम पांडेय, अशोक पाल, राम नौकर शुक्ला ने पहलवानों से हाथ मिलवाकर कराया। संचालन मुन्ना पहलवान व संदीप ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed