{"_id":"65cfc480ab95183be70a47e4","slug":"monkeys-are-destroying-crops-during-the-day-and-nilgai-at-night-basti-news-c-207-1-sgkp1004-111587-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दिन में बंदर और रात में नीलगाय बर्बाद कर रहे फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दिन में बंदर और रात में नीलगाय बर्बाद कर रहे फसल
Sat, 17 Feb 2024 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 17 Feb 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
टिनिच। क्षेत्र के किसानों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। दिन में बंदर और रात में छुट्टा मवेशी व नीलगाय फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। इससे किसान परेशान हैं।
झलहनिया, खलवा बजहिया, भदना, बेतौहा, अर्जुनबीरो, शिवपुर, मझौवा, रेहरवा, डिगरभरिया, बसहवा, सुकरौली, कूपनगर, शीतलनगर, नोनहा, ससारपुर, बारह छत्तर आदि गांवों में बंदरों का आतंक है। दिन में बंदर सब्जी, मौसमी फल व गेहूं, चना, मटर आदि की फसल खराब कर रहे हैं। रात में नीलगाय व छुट्टा मवेशी फसलों को चर लेते हैं। इनसे फसलों को सुरक्षित बचा पाना कठिन हो रहा है।
किसान दिनरात खेतों की रखवाली कर रहे हैं। इसके बावजूद वह फसले बचाने में असफल हो रहे हैं। किसान गंगाराम चौधरी, लल्लन चौधरी, राम सागर, राधेश्याम, चंद्र शेखर आदि ने बताया कि किस-किस से फसल को बचाएं, जब सभी खराब करने पर उतारू हैं।