फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Monitoring of hospitals will be done from Lucknow with CCTV cameras

Basti News: लखनऊ से सीसीटीवी कैमरों से होगी अस्पतालों की माॅनीटरिंग

Fri, 25 Aug 2023 12:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Monitoring of hospitals will be done from Lucknow with CCTV cameras
उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने जिला व महिला अस्पताल के कैमरों का किया उद्घाटन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सरकारी अस्पतालों में लगातार बाहर की दवाएं लिखने तथा अन्य शिकायतों को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने बड़ा कदम उठाया है। जिला व महिला अस्पतालों में स्थापित कैमरों को अब लखनऊ से जोड़कर उसकी ऑनलाइन माॅनीटरिंग होगी। बृहस्पतिवार को उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कैमरों का उद्घाटन किया। इसके बाद ऑनलाइन ही जानकारी हासिल की।

अस्पताल के ओपीडी के संचालन, मरीजों की भीड़, आपरेशन थियेटर की दशा, चिकित्सकों की उपस्थिति सहित 13 बिंदुओं की मॉनीटरिंग लखनऊ से होने लगी है। एसआईसी एसके कौशल ने बताया कि उद्घाटन हो गया है। जिला के अलावा महिला अस्पताल पर भी मंत्रालय की एक टीम नजर रखेगी। कैमरों को अपग्रेड कर लखनऊ से जोड़ा जा चुका है। जिला अस्पताल में कुल 25 ऑनलाइन कैमरे स्थापित कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed