फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   molestation episode: The girl's family will meet the Chief Minister

Basti News: दरिंदगी प्रकरणः मुख्यमंत्री से मिलेगा किशोरी का परिवार

Tue, 20 Jun 2023 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 20 Jun 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
molestation episode: The girl's family will meet the Chief Minister
बस्ती/गौर। दरिंदगी की शिकार हुई गौर थानाक्षेत्र की किशोरी के परिवार के लोग जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर न्याय की गुहार करेगा। किशोरी के पिता का कहना है कि पुलिस की तफ्तीश के अलावा बाकी कार्रवाई सुस्त पड़ गई है। इसे लेकर वे मुख्यमंत्री के गोरखपुर आगमन पर मिलेंगे। उनसे मांग करेंगे कि दरिंदगी का केस फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए। अवैध जमीन पर बने आरोपी कुंदन सिंह के मकान पर बुलडोजर चलवाया जाए और गैंगस्टर के तहत केस चलाया जाए।
विज्ञापन

परिवार के लोगों ने रविवार को गौर में आयोजित जनसभा के दौरान डिप्टी सीएम से मुलाकात करने का प्रयास किया था, लेकिन पहले से कार्यक्रम तय न होने के कारण उनकी भेंट नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन

पांच जून को घर से सब्जी लाने निकली गौर थानाक्षेत्र की 14 वर्षीय किशोरी का एक किलोमीटर दूर बिरऊपुर के पास खून से लथपथ शव मिला था। सूचना पर पहुंचे परिवार के लोग जिंदा होने की उम्मीद में पास के एक निजी डाक्टर के पास ले गए, लेकिन डाक्टर ने बताया कि उसकी करीब घंटे भर पहले ही मौत हो चुकी है। इसके बाद परिवार के लोग शव लेकर घर चले गए। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया लेकिन पोस्टमार्टम में अप्राकृतिक दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने केस में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो की धारा को शामिल किया। इस मामले में राजन निषाद, कुंदन सिंह और एक नाबालिग को पुलिस ने गिरफ्तार कर चुकी है। केस की विवेचना परशुरामपुर के एसएचओ रामेश्वर यादव कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
कुंदन सिंह को रिमांड पर लेगी पुलिस
अवैध शराब बरामदगी प्रकारण में पुलिस आरोपी काे पुलिस रिमांड पर लेना चाहती है। विवेचक राधेश्याम यादव ने बताया कि मंगलवार को वह इसके लिए न्यायालय में प्रार्थनापत्र दाखिल करेंगे। इस दौरान आरोपी से पूछताछ की जाएगी कि वह शराब की खेप किस मकसद से अपने घर में रखा था। उसे कहां से लाया गया और किसको भेजा जाना था। विवेचक ने जेल में जाकर भी आरोपी कुंदन सिंह से पूछताछ किया था लेकिन वहां कुछ खास जानकारी हासिल नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed