फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Molestation case registered on court order

Basti News: न्यायालय के आदेश पर छेड़खानी का केस दर्ज

Thu, 24 Apr 2025 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 24 Apr 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Molestation case registered on court order
बस्ती। वाल्टरगंज पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर किशोरी से छेड़खानी का केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता महिला ने तहरीर में बताया है कि उनके गांव के आशीष कुमार उर्फ श्याम बिहारी उनकी बेटियों पर गलत निगाह रखते थे। अश्लील बातें कहते रहते थे। उलाहना देने पर उन्हें व परिजनों के साथ मारपीट कर जानमाल की धमकी दे चुके है। आरोप है कि 11 फरवरी को उनकी 14 वर्षीय बेटी भैंस को चारा खिलाने के बाद उसे हटाने के लिए आशीष कुमार के घर के पास स्थित चन्नी (घारी) पर गई थी। वहां आरोपी पहले से घात लगाए बैठा था। बेटी को पकड़ लिया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगे। विरोध करते हुए बेटी ने शोर मचाया तो उसे जान से मार देने की धमकी देते हुए मारापीटा। वाल्टरगंज पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी आशीष कुमार उर्फ श्याम बिहारी के खिलाफ छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed