{"_id":"69a5daf52d05871aa302e934","slug":"moic-of-chc-dubaulia-found-absent-basti-news-c-207-1-bst1001-154304-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: अनुपस्थित मिले सीएचसी दुबौलिया के एमओआईसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: अनुपस्थित मिले सीएचसी दुबौलिया के एमओआईसी
विज्ञापन
बस्ती। होली पर्व के दृष्टिगत जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की सुचारु व्यवस्था का जायजा लेने के लिए सीडीओ सार्थक अग्रवाल ने सोमवार को सीएचसी दुबौलिया का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्वास्थ्य सुविधाएं , कार्मिकों की उपस्थिति तथा आपातकालीन सेवाओं के बारे में उन्होंने विस्तार से जानकारी ली।
एमओआईसी द्वारा 28 फरवरी को जारी रोस्टर के अनुसार निर्धारित समय पर ड्यूटी करने वाले कार्मिकों में डॉ. सुशील कुमार (एमओआईसी), मुख्य फार्मासिस्ट राजेश गुप्ता, लैब टेक्नीशियन रवि प्रकाश, नेत्र परीक्षक मो. शफीक एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी उमेश कुमार शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान एमओआईसी एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। नवीन रोस्टर के परीक्षण में डॉ. राकेश शुक्ला, एलटी विजय बहादुर एवं एसटीएलएस अशरफ अली भी अनुपस्थित पाए गए।
सीडीओ के निरीक्षण के लगभग 45 मिनट बाद एमओआईसी अस्पताल पहुंचे। इस पर सीडीओ ने नाराजगी जाहिर की। मुख्य फार्मासिस्ट से उपलब्ध दवाओं की सूची मांगी गई तो इसे प्रस्तुत करने में वह असमर्थ रहे। सीडीओ ने निर्देशित किया कि अनुपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से स्पष्टीकरण प्राप्त कर दो दिवस के भीतर उन्हें उपलब्ध कराया जाए। संवाद