{"_id":"66ac09e1741d2af3760916d4","slug":"mohit-murder-case-accused-carrying-reward-of-rs-25-thousand-arrested-basti-news-c-207-1-sgkp1006-121482-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहित हत्याकांड : 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहित हत्याकांड : 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
Fri, 02 Aug 2024 03:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 02 Aug 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
दबिला पुल से कुआनो में शव फेंकने की बात कबूला
पिटाई के दौरान मौत होने पर प्रिंस की गाड़ी से फेंकने ले गया था शव
12 जुलाई को अपहरण कर मोहित यादव की पीटकर हत्या का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बहुचर्चित मोहित यादव अपहरण व हत्या के केस की सबसे अहम कड़ी 25 हजार का इनामी इलहान को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, हत्यारोपी ने कबूल किया कि उसने और उसके साथियों ने मोहित यादव का अपहरण कर पिटाई की। इसमें उसकी मौत हो गई। वहां मौजूद प्रिंस की गाड़ी में शव को लादकर वह लोग चंगेरवा गांव से पश्चिम स्थित दबिला घाट पुल से शव को कुआनो नदी में फेंका था।
पुलिस ने आरोपी को न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। जहां से न्यायिक हिरासत में उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने दावा किया आरोपी के पास से मोहित का मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। एक तमंचा भी रखे था।
कोतवाली क्षेत्र के पिकौरा दत्तुराय मोहल्ले में अविनाश सिंह के मकान में किराये पर रहने वाले माेहित यादव की 12 मई को अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। दिन दहाड़े अपहरण के बाद हत्या के इस केस में मोहित के मकान मालिक ने पांच नामजद व अन्य पर एफआईआर दर्ज की गई थी। मगर, सीसीटीवी फुटेज और गिरफ्तार आरोपियों के बयान के आधार पर नाम बढ़कर 20 हो चुके हैं। इनमें सत्यम गुप्ता, पुलकित जैन , मो. आशिफ इद्रीशी, अमित सिंह, विपिन गुप्ता, निवर्तमान छात्रसंघ अध्यक्ष आदित्य विक्रम सिंह, प्रेरित पाल उर्फ गोरख, अनुद्राक्ष पांडेय, मोनू जायसवाल, अमन गुप्ता, करन जायसवाल, सादिक उर्फ सुद्दू के अलावा प्रतीक मिश्रा , विवेक पाल और आशुतोष पाठक आदि की गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन
...
फिर बुलाई जाएगी एसडीआरएफ
- इससे पहले गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों ने यह तो कबूल किया था कि मोहित यादव की पिटाई के दौरान मौत हो गई है, लेकिन उसके शव को कहां फेंका गया इसकी पक्की जानकारी कोई नहीं दे पाए थे। सभी यह कहते रहे कि इलहान, प्रिंस और अभिषेक ही अंतिम समय तक मोहित के साथ थे। वे लोग कुआनो में शव फेंकने की बात कहकर निकले थे, लेकिन किस जगह से शव फेंका गया इसका पता नहीं था। अनुमान के आधार पर चंगेरवा से बानपुर तक कई दिनों तक कुआनो नदी को एसडीआएफ की टीम ने मथा, लेकिन शव का पता नहीं चल पाया। बृहस्पतिवार को इलहान की गिरफ्तारी के बाद पता चला कि चंगेरवा गांव से करीब एक किमी पश्चिम स्थित पुल के ऊपर से शव को नदी में फेंका गया था। कोतवाल विजय कुमार दुबे ने बताया कि शव ढूंढने के लिए शुक्रवार को फिर से एसडीआरएफ को बुलाया गया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -