फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Modi face will be on the face... children will play Holi with herbal colors

Basti News: चेहरे पर होगा मोदी फेस.... हर्बल रंग से होली खेलेंगे बच्चे

Fri, 07 Mar 2025 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 07 Mar 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Modi face will be on the face... children will play Holi with herbal colors
पुरानी बस्ती में पिचकारी खरीदते ग्राहक।
तिरंगा, मोदी फेस, गुलाल बम, बेलन, झाड़ू पिचकारी की मांग बढ़ी
विज्ञापन

- होली की तैयारी में जुटे लोग, अबीर-गुलाल के साथ लोगों को पसंद आ रहा हर्बल रंग
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। होली त्योहार की तैयारियां तेज हो गई हैं। बाजारों में रंग और पिचकारी की दुकानें सज गई हैं। इस साल मोदी फेस, तिरंगा, गुलाल बम, बेलन, झाड़ू पिचकारी धमाल मचाए हुए हैं। बच्चे मोदी फेस लगाकर होली खेलने की तैयारी कर रहे हैं। बाजार में अबीर-गुलाल के साथ हर्बल रंग की मांग बढ़ गई है।


होली का त्योहार करीब आने के साथ बाजारों की रौनक बढ़ गई है। पुरानी बस्ती, मंगल बाजार, गांधी बाजार, पांडेय बाजार समेत अन्य बाजारों में रंग और पिचकारी की दुकानें सज गई हैं। खरीदार भी उमड़ने लगे हैं। शहर के थोक कारोबारियों ने गोरखपुर, लखनऊ और कोलकाता आदि शहरों से रंग, गुलाल व पिचकारी की आपूर्ति सुनिश्चित कर रहे हैं। अबीर-गुलाल, रंग ,पिचकारी की थोक और फुटकर दुकानों पर खरीदारों की चहल-पहल बढ़ी हुई है।
विज्ञापन

फुटकर दुकानदार थोक दुकानों से रंग पिचकारी की खरीदारी कर रहे हैं। दुकानदारों के मुताबिक, पिचकारी के दाम में पिछले साल के मुताबिक 20 फीसदी की बढ़त आई है। होली के लिए बाजार में तरह-तरह के कार्टून वाले फेस, मोदी फेस और पिचकारी दुकानों पर दिख रहे हैं। चेहरे पर लगाने के लिए मोदी फेस के अलावा इस बार हैकर्स (बैंक खाते से पैसा हैक करने वाले) के फेस की मांग अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवान हनुमान, गणेश समेत अन्य फेस 25 से 50 रुपये में मिल रहे हैं। गुलाल बम खास है। 90 रुपये का मिलने वाले गुलाल बम को जलाने पर पर गुलाल निकलता है। गुब्बारा 180 से 100 रुपये पैकेट, तरह-तरह के पिचकारियों के अलग-अलग दाम हैं। गणेश टैंक 220 रुपये, मछली 30 रुपये, टोपी 20 से 25 रुपये में बिक रहा है। दुकानदारों के मुताबिक, केमिकल वाले रंगों से होने वाले नुकसान को लोग समझने लगे हैं। इस वजह से हर्बल रंगों की इस साल मांग है। हर्बल रंग की एक छोटी शीशी 50 रुपये की है।
..
घरों में शुरू हुईं तैयारियां
होली पर घरों में पकवान बनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। गुझिया, कचौड़ी आदि बनाने के लिए सांचा की खूब बिक्री हो रही है। 10 से 50 रुपये तक के सांचा बाजार में मिल रहे हैं।

..
कोट
होली पर इस साल गुलाब बम, बेल, झाड़ूपिचकारी खास है। मांग ठीक है। पिछले साल के मुकाबले पिचकारी के दाम में पांच से 10 रुपये तक की बढ़ोत्तरी आई है। हर्बल रंगों को भी ग्राहक पसंद कर रहे है। ग्राहकों में केमिकल वाले रंगों से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूकता बढ़ी है।
- सुरेश गुप्ता, दुकानदार, पुरानी बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed