फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Mock drill in district and TB hospital, awareness created for fire prevention

Basti News: जिला और टीबी अस्पताल में माॅकड्रिल, आग से बचाव के लिए किया गया जागरूक

Thu, 24 Apr 2025 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 24 Apr 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Mock drill in district and TB hospital, awareness created for fire prevention
बस्ती। जिला अस्पताल एवं टीबी अस्पताल में आग से बचाव को लेकर बुधवार को माॅकड्रिल की गई। अग्निशमन विभाग की टीम ने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को अग्निकांड के समय बचाव के तौर तरीके सुझाए। आग लगने पर अग्निशमन उपकरणों का प्रयोग कैसे किया जाए इसकी भी जानकारी दी गई। इस दौरान फायर इस्टींग्यूशर को भी ऑपरेट करने का तरीका बताया गया।
विज्ञापन

अग्निशमन अधिकारी कन्हैया लाल यादव, रमेश चंद यादव व राम नेवास दिन में जिला अस्पताल पहुंचे। यहां अग्निशमन उपकरणों की क्रियाशीलता परखी गई। प्रत्येक प्वाइंट पर पानी निकाल कर फायर फाइटिंग सिस्टम की जांच की गई। अग्निशमन विभाग अधिकारी ने गत्ते को जलाकर फायर सिस्टम से कैसे आग बुझाया जाए इसका प्रशिक्षण दिया। फायर इस्टींग्यूशर को भी प्रयोग करने की विधि बताई। इस दौरान प्रमुख अधीक्षक खालिद रिजवान, डाॅ.रामजी सोनी, डाॅ. राजेश, डाॅ. अनिल सिंह, आनंद सिंह, आदित्य , नितेश कुमार, ज्ञान प्रकाश आदि मौजूद रहे। इसके बाद यह टीम टीबी अस्पताल पहुंची। यहां भी फायर फाइटिंग सिस्टम की जांच की गई। यहां के कर्मियों को आग से बचाव की जानकारी दी। बताया कि मॉकडि्रल का आशय आगजनी जैसी घटना की रोकथाम से है। सीएमएस डाॅ. एके वर्मा, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed