{"_id":"68112e3f4650c63b1d069bc5","slug":"mobile-stolen-84-thousand-rupees-withdrawn-from-account-basti-news-c-207-1-sgkp1006-135768-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मोबाइल चोरी, खाते से 84 हजार उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मोबाइल चोरी, खाते से 84 हजार उड़ाए
Wed, 30 Apr 2025 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 30 Apr 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। साइबर अपराधियों ने चोरी हो गए मोबाइल से लिंक बैंक खाते से 84 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिया। ऑनलाइन फ्राड की जानकारी होने पर पीड़ित ने अधिकारियों से शिकायत की। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने धोखाधड़ी व आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
कलवारी थानाक्षेत्र के रहने वाले शिकायतकर्ता ने तहरीर देकर बताया है कि कुछ दिनों पहले उनका मोबाइल फोन महादेवा के पास कहीं गिर गया था। यह मोबाइल किसी जालसाज के हाथ लग गया। जिसने मोबाइल में लगे सिम की मदद से उनके बैंक खाते से 84 हजार रुपये किसी अन्य खाते में ट्रांसफर कर लिया। खाते से पैसा निकलने की जानकारी होने पर युवक ने इसकी शिकायत पुलिस अफसरों से की। साइबर क्राइम थाना प्रभारी विकास यादव ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।