{"_id":"69163c18431cacc22a06c7bd","slug":"mobile-phones-are-being-hacked-by-sending-links-rs-283-lakh-has-been-stolen-from-the-accounts-of-two-people-basti-news-c-207-1-sgkp1006-147593-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: लिंक भेजकर मोबाइल कर रहे हैक, दो लोगों केे खाते से 2.83 लाख उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: लिंक भेजकर मोबाइल कर रहे हैक, दो लोगों केे खाते से 2.83 लाख उड़ाए
विज्ञापन
बस्ती। जिले में साइबर ठगों का नेटवर्क लगातार सक्रिय होता जा रहा है। ताजा मामलों में ठगों ने क्रेडिट कार्ड एक्टिव कराने और बैंक अकाउंट अपडेट करने के नाम पर दो लोगों से कुल लगभग 2.83 लाख रुपये घउड़ा लिए। दोनोंटनाएं लालगंज और कोतवाली में दर्ज कर पुलिस तफ़्तीश में जुटी है।
पहला मामला लालगंज थाना क्षेत्र के उजियानपुर गांव का है। यहां की पूजा मिश्रा को एक अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल से फोन कर क्रेडिट कार्ड एक्टिव कराने के नाम पर झांसा दिया। ठग ने 11 नवंबर को उनके मोबाइल पर एक पीडीएफ लिंक भेजा और कहा कि उसे डाउनलोड कर गूगल-पे के माध्यम से 5 रुपये भेजो, ताकि कार्ड एक्टिव हो सके।
जैसे ही पूजा ने ट्रांजेक्शन किया, उनका मोबाइल ब्लैक स्क्रीन हो गया। कुछ देर बाद जब उन्होंने फोन चालू किया और बैंक खाता चेक किया तो खाते से पहले 55 हजार 555 रुपये और फिर 40 हजार रुपये, कुल 95 हजार 555 रुपये गायब थे। इस मामले में पुलिस ने धोखाधड़ी व आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दूसरा मामला थाना कोतवाली बस्ती क्षेत्र के आनंद नगर कटरा का है। यहां एक व्यक्ति ने फेसबुक पर पीएनबी वन एप के माध्यम से मोबाइल बैंकिंग के लिए आवेदन किया था। अगले ही दिन छह नवंबर को उसके पास एक कॉल आई, जिसमें ठग ने कहा कि यदि आपने फार्म ऑनलाइन नहीं भरा तो खाते पर भारी जुर्माना लगेगा।
डर के कारण प्रार्थी ने बताए अनुसार व्हाट्सएप पर भेजे लिंक से फॉर्म भर दिया, जिसमें उसने अपनी व्यक्तिगत जानकारी, एटीएम नंबर, सीवीवी और जन्मतिथि तक लिख दी। ठग ने वादा किया कि अगले दिन यूजर आईडी और पासवर्ड भेजेगा, लेकिन इसके बजाय 6 नवंबर को 1,87,900 रुपये उसके खाते से उड़ गए। सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने बताया कि दोनों मामलों में छानबीन की जा रही है। संवाद