फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Mobile phone will be sent to Hyderabad to recover data

Basti News: डाटा रिकवर कराने हैदराबाद भेजा जाएगा मोबाइल फोन

Fri, 10 May 2024 03:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 10 May 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
Mobile phone will be sent to Hyderabad to recover data
हरिकांत हत्याकांड : कॉल करके बुलाने वाले की पहचान हुई मुश्किल
विज्ञापन

व्हाट्सएप कॉल कर बुलाने के बाद की गई थी हरिकांत की हत्या
मोबाइल टूटने की वजह से कॉल करने वाले का नहीं चता चला

संवाद न्यूज एजेंसी
मुंडेरवा। रामपुर रेवटी गांव के हरिकांत हत्याकांड की गुत्थी उलझती जा रही है। पुलिस की चार टीमें छह दिन से दिन-रात एक किए हुए हैं, लेकिन कोई ठोस कामयाबी हासिल नहीं हो पाई। पूरी कहानी उसी टूटे हुए मोबाइल फोन पर जाकर टिक गई है। जिसे चालू कराने के लिए लखनऊ भेजा गया था, लेकिन वहां भी सफलता नहीं मिली। विवेचक एसएचओ अभिमन्यु सिंह ने बताया कि मोबाइल का मदरबोर्ड भी टूट गया है, इसलिए उसे हैदराबाद पुलिस के फॉरेंसिक लैब में भेजा जा रहा है, ताकि उसके डाटा को रिकवर किया जा सके। इधर, उस तीन संदिग्धों की पहचान करने में पुलिस ने पूरी ताकत झोंक रखा है।
तीन मई की रात हुई हत्या में 35 वर्षीय हरिकांत मद्धेशिया को फोन कर बुलाया गया था। फोन करने वाले ने व्हाट्सएप कॉल का इस्तेमाल किया था। जिसका कॉल डिटेल नहीं मिल पा रहा है। मौके पर हरिकांत का मोबाइल फोन काफी टूटे हालत में मिला था। इससे यह पता नहीं चल पा रहा है कि उसे फोन कर किसने बुलाया था। इसीलिए पुलिस उस टूटे हुए फोन को चालू कराने के लिए हर संभव उपाय कर रही है।
विज्ञापन

मुंडेरवा थाना क्षेत्र के रामपुर रेवटी गांव में शुक्रवार रात हरिकांत अपने पिता भाष्कर गुप्ता के पास बिस्तर लगाकर सो रहा था। रात करीब 11 बजे मोबाइल फोन पर किसी का फोन आने के बाद उससे मिलने चला गया। रात करीब एक बजे वह लहुलूहान स्थिति में घर पहुंचा। उसके गर्दन का आधा हिस्सा कटा हुआ था। पिता ने बताया कि हरिकांत के मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था और दोनों हाथ बंधे थे। हरिकांत की हालत देख परिजन घबरा गए। परिजनों के मुताबिक हरिकांत ने इशारा कर बताया कि उसे तीन लोग घर से 500 मीटर दूर बनकटी मार्ग पर ले गए और हाथ बांध दिया। मुंह में कपड़ा ठूंस कर गला रेतकर फरार हो गए। परिवार के लोग घायल को जिला अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

..
किसी लड़की से करता था बात
सभी पहलुओं को खंगालने के बाद पुलिस की जांच आशनाई की दिशा पर केंद्रित हो चुकी है। इस पूरे घटनाक्रम में महिला के शामिल होने की बात आ रही है। भले ही उसकी हत्या में भूमिका न हो। हरिकांत किसी महिला या लड़की से बात करता था। इसके बारे में गांव व परिवार के लोग भी बता रहे हैं, मगर किससे बात करता था, यह कोई नहीं बता पाया। इसलिए हत्याकांड पेंचीदा होता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed