फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Mo in the discus throw competition. rich top

Basti News: चक्का फेंक प्रतियोगिता में मो. अमीर अव्वल

Wed, 08 Nov 2023 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 08 Nov 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Mo in the discus throw competition. rich top
स्टेडियम में चल रही जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। अमर शहीद सत्यवान सिंह क्षेत्रीय क्रीड़ा स्टेडियम में चल रही जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में मंगलवार को हैंडबाल व एथलेटिक्स प्रतियोगिता हुई। 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में प्रेम सागर ओझा ने प्रथम स्थान हासिल किया। लांग जंप में रामकेश प्रथम, 1500 मीटर दौड़ में विजय मोहन और चक्का फेंक में मो. अमीर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
एथलेटिक्स बालिका वर्ग 200 मीटर दौड़ में पुष्पा प्रथम व 1500 मीटर दौड़ में काजल प्रथम स्थान पर रहीं। हैंडबाल का प्रथम सेमीफाइनल स्टेडियम ए व गनेशपुर इंटर कॉलेज के बीच खेला गया। डियम ए की टीम विजयी रही। दूसरा मैच सेंट जेवियर्स स्कूल व बेगम खैर इंटर कॉलेज की बीच हुआ। इसमें बेगम खैर की टीम विजेता रही।
विज्ञापन

तीसरे स्थान के लिए गनेशपुर इंटर कॉलेज व सेंट जेवियर्स के बीच मैच हुआ। जिसमें सेंट जेवियर्स की टीम विजयी रही। प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दयाशंकर मिश्र ने किया। मौके पर उप क्रीड़ाधिकारी प्रमोद जायसवाल, आशुतोष पांडेय, सरताज, विकास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed