फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   MNREGA 62 present in muster roll, six laborers found working

मनरेगा : मस्टररोल में 62 की उपस्थिति, काम करते मिले छह मजदूर

Sat, 06 Jan 2024 05:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 06 Jan 2024 05:26 PM IST
सार

बहादुरपुर बीडीओ वर्षा बंग ने कहा कि दोनों कार्यों व फोटो की जांच सेक्टर प्रभारी से कराई जाएगी। यदि पोर्टल पर अपलोड फोटो और काम कर रहे श्रमिकों की उपस्थिति में भिन्नता मिली तो कार्य को श्रमदान घोषित करते हुए संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
MNREGA 62 present in muster roll, six laborers found working
पोर्टल पर अपलोड किया गया मनरेगा का मस्टररोल।

विस्तार

मनरेगा में फर्जीवाड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अधिकारियों के संरक्षण पर फर्जीवाड़ा करने वाले रोजगार सेवक, प्रधान व सचिव फलफूल रहे हैं। तभी तो ऑनलाइन अपलोड मस्टररोल और कार्य स्थल पर काम कर रहे मजदूरों की उपस्थिति में भिन्नता मिल रही है।
विज्ञापन


बहादुरपुर ब्लाॅक क्षेत्र के ग्राम पंचायत गौसपुर में दो जगहों पर चकबंद निर्माण के लिए आठ मस्टर रोल पर 62 मजदूरों की उपस्थिति शुक्रवार को दर्ज की गई। पंचायत के एक व्यक्ति ने इसकी सूचना फोन पर अमर उजाला को दी। हमने कार्यस्थल की पड़ताल की तो स्थिति मस्टर रोल के विपरीत मिली।
विज्ञापन


पंचायत के पहले कार्यस्थल रसोईया गांव में मोहित के खेत से श्यामचंद के खेत तक चकबंद निर्माण के लिए चार मस्टर रोल पर 31 मजदूरों की उपस्थित दर्ज की गई है। जबकि मौके पर महज छह मजदूर काम करते मिले। दूसरे कार्यस्थल इसी पंचायत के गौसपुर में अंबिका पांडेय के खेत से लल्लू के घर तक शुक्रवार को चार मस्टर रोल पर 31 मजदूरों की उपस्थिति दर्ज की गई थी जबकि मौके पर कोई काम भी काम करता हुआ नहीं पाया गया। उल्लेखनीय है कि मजदूरों की उपस्थित का ऑनलाइन फोटो रोजगार सेवक या मनरेगा मेट की ओर से पोर्टल पर अपलोड किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहादुरपुर बीडीओ वर्षा बंग ने कहा कि दोनों कार्यों व फोटो की जांच सेक्टर प्रभारी से कराई जाएगी। यदि पोर्टल पर अपलोड फोटो और काम कर रहे श्रमिकों की उपस्थिति में भिन्नता मिली तो कार्य को श्रमदान घोषित करते हुए संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed