फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   MLC upset by sports in contract

पीडब्ल्यूडी में ठेके में खेल से एमएलसी खफा

Tue, 25 Feb 2020 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
MLC upset by sports in contract
पीडब्ल्यूडी में ठेके में खेल से एमएलसी खफा
विज्ञापन

बस्ती। जिले में पीडब्ल्यूडी के कार्य प्रणाली को शासन तक सवाल उठाए जा रहे हैं। यहां पात्रता को दर किनार कर चहेतों को काम देने व फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र आदि का आरोप लगाते हुए एमएलसी देवेंद्र सिंह ने प्रमुख अभियंता को कड़ा पत्र लिखा था। शिकायत के बाद कार्रवाई न होने से क्षुब्ध एमएलसी ने प्रमुख अभियंता को कड़ा पत्र लिखते हुए कार्रवाई की मांग की है।
लंबे समय से पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं पर कभी फंड डायवर्जन तो कभी अपात्रों को पात्र बनाकर ठेका दिए जाने का मामला खूब रंग पर है। इसे लेकर शासन ने जांच भी कराई, मगर कार्रवाई के नाम पर महज औपचारिकता पूरी कर दी गई। हालांकि कुछेक मामलों में शासन ने सख्त तेवर दिखाए, मगर लोक निर्माण विभाग में ई-टेंडरिंग में अपात्रता के खेल को अब भी रोक नहीं लग सकी है। ऐसे में अब भी ई-टेंडरिंग में मनमाने ढंग से ठेका बांटा जा रहा है। अब इस पर एमएलसी देवेंद्र सिंह ने भी सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग को लिखे पत्र में विधायक ने कहा है कि जिले के पीडब्ल्यूडी के निर्माण खंड में शासन के निर्धारित ई-टेंडरिंग प्रक्रिया की निविदा में नियम व शासनादेश का खुला उल्लंघन हो रहा है। एक्सईएन व एसई पर आरोप लगाया है कि दोनो अधिकारियों में दुरभिसंधि के माध्यम से चहेते ठेकेदारो को उपकृत किया जा रहा है। ई-टेंडरिंग प्रक्रिया में निर्धारित मानकों को दर किनार करते हुए फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र व ब्रिड कैप्सिटी का सहारा लेकर मनचाहे ठेकेदारों को कार्य देकर तमाम पात्र ठेकेदारों को अपात्र घोषित किया जा रहा है। एमएलसी ने मामले में गंभीरता व जनहित को ध्यान में रखकर सभी निविदा की उच्चस्तरीय जांच कराए जाने व जिम्मेदारों पर कार्रवाई को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमएलसी प्रतिनिधि हरीश सिंह ने पत्रों की पुष्टि करते हुए कहा है कि प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग को एक्सईएन निर्माण खंड व अधीक्षण अभियंता के खिलाफ पत्र लिखकर ई-टेंडरिंग में हुए खेल के जांच की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed