फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   MLC supported the vote of thanks in the House

Basti News: सदन में धन्यवाद प्रस्ताव का एमएलसी ने किया समर्थन

Sat, 14 Feb 2026 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 14 Feb 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
MLC supported the vote of thanks in the House
बस्ती। भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं एमएलसी सुभाष यदुवंश ने प्रदेश विधान परिषद में राज्यपाल अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का समर्थन किया है। उन्होंने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से सदन में प्रस्तुत करते हुए विपक्षी दलों की घेराबंदी की।
विज्ञापन

कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में 12 वर्षों से तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में नाै वर्षों से चल रही डबल इंजन की सरकार ने यूपी को बीमारू राज्य की छवि से निकालकर विकसित राज्यों की श्रेणी में खड़ा किया है। प्रदेश में विकास, सुशासन, कानून व्यवस्था, आधारभूत संरचना, युवाओं, किसानों, महिलाओं और वंचित वर्गों के उत्थान की सशक्त तस्वीर प्रस्तुत की गई है। समाजवादी पार्टी के नेता सदन की मर्यादा को तार-तार कर रहे हैं। राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान प्लेकार्ड लेकर हंगामा करना लोकतांत्रिक परंपरा का अपमान है। हर जिले में मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जा रहे हैं। प्रदेश लगातार निवेश, उद्योग एवं रोजगार के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छू रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed