फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   MLC Elections: Record 86.5 percent voter turnout across 14 centers

एमएलसी चुनाव : 14 केंद्रों पर रिकाॅर्ड 86.5 प्रतिशत मतदान

Sat, 24 Oct 2026 02:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
MLC Elections: Record 86.5 percent voter turnout across 14 centers
सॉऊघाट मतदान केंद्र से वोट देकर बाहर निकले मतदाता। संवाद
बस्ती। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन (एमएलसी चुनाव) शुक्रवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। कड़ी सुरक्षा में जिले के 14 मतदेय स्थलों पर सुबह आठ बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू कराई गई। शाम चार बजे तक सभी मतदान केंद्रों पर कुल 2045 में से 1768 मत डाले गए। कुल मतदान रिकॉर्ड 86.5 प्रतिशत हुआ। इसमें 402 में से 334 महिला और 1643 में से 1434 पुरुष मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

ज्यादातर मतदान केंद्र जिले के ब्लॉक कार्यालयों को बनाया गया था। शहर में दो मतदान केंद्र बनाए गए। ग्रामीण क्षेत्र के मतदाताओं के लिए सदर ब्लॉक कार्यालय और शहरी क्षेत्र के मतदाताओं के लिए नगर पालिका परिषद कार्यालय में मतदान कराया गया। सदर ब्लॉक में 187 में 155 वोट पोल हुए। यानी 82.9 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन

नगर पालिका में 328 में से 266 यानी 81.1 प्रतिशत मतदान हुआ। शिक्षक एवं स्नातक उत्तीर्ण मतदाता शांतिपूर्ण ढंग से दिन भर मतदान करते रहे। मतदाताओं की संख्या कम होने की वजह से कहीं लाइन लगाने की स्थिति नहीं रही। मतदान केंद्रों के बाहर बड़ी संख्या में फोर्स मौजूद रही। अनधिकृत लोगों को केंद्रों के भीतर प्रवेश नहीं दिया गया। प्रत्याशियों का पोलिंग बूथ केंद्र से सौ मीटर की दूरी पर बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकता मतदाता अपने क्रमांक संख्या की पर्ची लेकर पहुंच रहे थे। दिन में 10 बजे तक मतदान की गति धीमी रही। जिले भर में इस समय तक 23.13 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसके बाद मतदान प्रतिशत में अचानक वृद्धि होने लगी। दोपहर 12 बजे तक मतदान प्रतिशत बढ़कर 57.2 प्रतिशत हो गया। जबकि दिन में दो बजे तक 76 प्रतिशत मतदान हो गया था। शाम चार बजे तक कुल मतदान 86.5 प्रतिशत हो गया। विक्रमजोत और परशुरामपुर बूथ पर सर्वाधिक 92.7 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसके अलावा बनकटी में 91.1, सल्टौआ में 91.4 प्रतिशत मतदान हुआ है। रुधौली में 90.2 प्रतिशत मतदान हुआ है। शेष केंद्रों पर 80 से 90 प्रतिशत के बीच मतदान हुआ है।
अधिकारी रहे भ्रमणशील
मतदान के दौरान डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना, एसपी ओमवीर सिंह, सीडीओ सार्थक अग्रवाल समेत जिले के सभी आला अफसर भ्रमणशील रहे। अधिकारी मय फोर्स मतदान केंद्रों पर पहुंचकर जायजा लेते रहे। शहर कोतवाल बृजानंद सिंह सदर ब्लॉक और नगर पालिका परिषद मतदान केंद्र पर पुलिस टीम के साथ मुस्तैद रहे। अधिकारियों की सक्रियता की वजह से किसी भी मतदान केंद्र से अप्रिय सूचना नहीं मिली।

ग्रामीण क्षेत्र में भी मतदाताओं में दिखा उत्साह
कुदरहा संवाद के अनुसार स्थानीय ब्लॉक कार्यालय मतदान केंद्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान प्रक्रिया शुरू कराई गई। यहां शाम चार बजे तक 59 में से 51 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। लालगंज थानाध्यक्ष दिनेश चंद्र चौधरी मय फोर्स मौजूद रहे। कप्तानगंज संवाद के अनुसार पूरे दिन शांतिपूर्ण ढंग से मतदान चला। कुल 179 मतदाता में 151 लोगों ने वोट डाले। कप्तानगंज संवेदनशील मतदान केंद्र होने के नाते सीओ कलवारी बृजेश सिंह, एसओ आलोक श्रीवास्तव मय फोर्स मौजूद रहे। डीएम और एसपी ने भी इस केंद्र का जायजा लिया। यहां वोट डालने आए शिक्षक राकेश सिंह ने कहा कि जो शिक्षकों के हित की लड़ाई लड़ेगा, उसी को मतदान किया जाएगा। मतदाता अब्दुल लतीफ कादिरी ने कहा कि वेतन विसंगतियों को दूर किया जाना चाहिए। बहादुरपुर संवाद के अनुसार के162 मतदाता में से 142 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान शिक्षकों में गजब का उत्साह दिखा। बनकटी संवाद के अनुसार 179 के सापेक्ष कुल 163 मत पड़े। थानाध्यक्ष मुंडेरवा विश्व मोहन राय पुलिस बल के साथ मतदान केंद्र पर मुस्तैद रहे। रुधौली संवाद के अनुसार ब्लॉक कार्यालय पर कुल 123 मतदाता के सापेक्ष 111 लोगों ने वोट डाले। इसमें 97 पुरुष और 14 महिला मतदाता शामिल रहे। भानपुर संवाद के अनुसार रामनगर ब्लॉक कार्यालय पर 94 में से 86 लोगों ने मतदान किया। इसमें 72 पुरुष और 14 महिला मतदाता शामिल रहे।

सॉऊघाट मतदान केंद्र से वोट देकर बाहर निकले मतदाता। संवाद

सॉऊघाट मतदान केंद्र से वोट देकर बाहर निकले मतदाता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed