{"_id":"5fce6bba8ebc3ecfb82bbc5a","slug":"mla-basti-news-gkp376004419","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने बेसिक शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने बेसिक शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र
विज्ञापन

जिले में बेसिक शिक्षा विभाग में हुई संविदा भर्ती लगाया गड़बड़ी का आरोप, जांच की मांग की
मामले को विधानसभा में भी उठाने की बात कही
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। हाल ही में बेसिक शिक्षा विभाग में पांच पदों पर हुई संविदा भर्ती पर विधायक संजय जायसवाल ने मनमानी का आरोप लगाते हुए सवाल उठाए हैं। सीएम, जिले के प्रभारी मंत्री के बाद अब उन्होंने बेसिक शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर जांच कराने की मांग की है। वहीं विधायक मामले को विधानसभा में भी उठाने की बात कह रहे हैं।
दरअसल, जिला समन्वयक निर्माण, लेखाकार, व लिपिक सहित कुल पांच पदों पर हुई भर्ती में चयनित चार लोगों के रिश्तेदार शिक्षा विभाग में तैनात हैं। इनका चयन डीएम की अध्यक्षता वाली समिति ने किया था। ऐसे कुछ अभ्यर्थी जिनका चयन नहीं हुआ उन लोगों ने रुधौली विधायक संजय प्रताप जायसवाल से मिलकर शिकायत की। विधायक ने इसकी शिकायत जिला प्रशासन से की। जांच शुरू न होने पर उन्होंने विभागीय मंत्री को भी पत्र लिखा है।
विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने कहा कि जिन पदों पर संविदा भर्ती की गई है। उसमें गोलमाल हुआ है। क्या जो अभ्यर्थी आए थे उनमें से कर्मियों व अधिकारियों के चयनित रिश्तेदारों के अलावा कोई अन्य योग्य नहीं पाया गया। इसकी जांच होनी चाहिए। मामले को सदन में रखा जाएगा। फिलहाल बेसिक शिक्षा मंत्री को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
भर्ती में सात सदस्यीय कमेटी ने साक्षात्कार किया था। कमेटी के अध्यक्ष डीएम थे। मैं कमेटी का सदस्य था। चयन पारदर्शी ढंग से हुआ है। शासनादेश में कहीं भी यह उल्लिखित नहीं है कि शिक्षा विभाग में तैनात कर्मी और अधिकारियों के रिश्तेदारों का चयन नहीं हो सकता है। - जगदीश शुक्ल, बीएसए
प्रकरण संज्ञान में है। बीएसए से सोमवार को मामले में अपडेट देंगे। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। - आशुतोष निरंजन, डीएम