फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   mistri was died in road accident

ट्रक के नीचे दबकर ग्रिसिंग मिस्त्री की दर्दनाक मौत

Fri, 12 Nov 2021 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
mistri was died in road accident
ट्रक के नीचे दबकर ग्रिसिंग मिस्त्री की मौत
विज्ञापन

- छावनी थाने के विक्रमजोत के पास ढाबे के सामने हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
विक्रमजोत। छावनी क्षेत्र के विक्रमजोत के पास शुक्रवार की सुबह एक ढाबे के सामने खडे़ ग्रीसिंग करने वाले मिस्त्री की अयोध्या से बस्ती की तरफ जा रहे एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। ट्रक को चालक समेत ढाबा कर्मियों ने पकड़ लिया और मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी पवन कुमार मौर्या के हवाले कर दिया।

बहराइच जनपद के नानपारा के कसाई टोला के राजा कोठी निवासी 65 वर्षीय अब्दुल वारिस पुत्र अहमद काफी समय से हाईवे किनारे स्थित बजरंग ढाबा पर ट्रकों की ग्रिसिंग मिस्त्री का काम करता था। सुबह ढाबे पर पहुंच कर मशीन लेकर ग्राहक का इंतजार कर रहा था। उसी दौरान अयोध्या की तरफ से आए अनियंत्रित ट्रक चालक ने ट्रक को हाईवे किनारे खड़े मिस्त्री अब्दुल वारिस की तरफ अचानक मोड़ दिया। मिस्त्री जान बचाकर भागा तब तक वह टायर के नीचे दब गया। ढाबा कर्मचारियों ने तत्काल पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी पवन कुमार मौर्य ने चालक को हिरासत में लेकर शव के पीएम के लिए भेज दिया है। चौकी प्रभारी ने बताया कि मिस्त्री के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed