फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Mission Shakti: Chaupals at 35 locations, 2700 people made aware

मिशन शक्ति: 35 स्थानों पर चौपाल, 2700 को किया जागरूक

Mon, 13 Oct 2025 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 13 Oct 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Mission Shakti: Chaupals at 35 locations, 2700 people made aware
बस्ती। मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए जिले के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों, पार्कों और भीड़-भाड़ वाले 35 स्थानों पर कार्यक्रम और चौपाल लगाकर लगभग 2700 महिलाओं, छात्राओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया। इस दौरान उन्हें सरकारी कल्याणकारी योजनाओं और विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों (जैसे 1090-वूमेन पावर लाइन, 1076-मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098-चाइल्ड हेल्पलाइन, 181-महिला हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 102-स्वास्थ्य सेवा, 108-एंबुलेंस सेवा, 1930-साइबर हेल्पलाइन) के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
विज्ञापन

अभियान के दौरान एंटी रोमियो स्क्वायड ने स्कूल, कॉलेज, पार्क और भीड़-भाड़ वाले 121 स्थानों पर लगभग 1605 व्यक्तियों की चेकिंग की। इस कार्रवाई में थाना लालगंज द्वारा 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया और उनके विरुद्ध अभियोग दर्ज किया गया। वहीं 148 व्यक्तियों को चेतावनी दी गई और 41 व्यक्तियों के खिलाफ 126/135/170 बीएनएस की कार्यवाही की गई। इसके अतिरिक्त 03 व्यक्तियों के विरुद्ध 129 बीएनएस और 01 व्यक्ति के विरुद्ध गुंडा अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

मिशन शक्ति टीम ने नियम विरुद्ध चार पहिया वाहनों की भी चेकिंग की। 78 स्थानों पर 1908 वाहनों की जांच की गई, जिसमें 20 वाहनों से काली फिल्म हटवाई गई, 09 वाहनों के हूटर/लाइट बदले गए, 21 वाहनों से गलत नंबर प्लेट हटवाई गई और 28 वाहनों से जाति सूचक शब्द हटवाए गए, कुल 78 वाहनों का चालान किया गया। महिला बीट पुलिस अधिकारियों ने बीट क्षेत्र में घरेलू हिंसा की शिकायतें दर्ज की। इस दौरान 07 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें कांउसिलिंग कर उन्हें निस्तारित किया गया। सुरक्षा और अपराध रोकथाम को मजबूत बनाने के लिए मिशन शक्ति टीम ने संवेदनशील स्थानों और हॉटस्पॉट पर अभियान चलाते हुए रविवार को दो नए कैमरे लगवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed