{"_id":"68f157a81fecf90eee011d2f","slug":"mission-shakti-anshika-becomes-sho-for-a-day-pooja-becomes-ssi-basti-news-c-207-1-sgkp1006-145966-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन शक्ति : एक दिन की थानेदार बनीं अंशिका, पूजा एसएसआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन शक्ति : एक दिन की थानेदार बनीं अंशिका, पूजा एसएसआई
Fri, 17 Oct 2025 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 17 Oct 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
रुधौली थाने की एक दिन की थानेदार बनी अंशिका- पुलिस
रुधौली। मिशन शक्ति फेज-5 के तहत छात्रा अंशिका चौधरी को एक दिन का थाना प्रभारी बनाया गया। उन्होंने नगर पंचायत क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। उनके साथ छात्रा शिवांगी पटेल को अपराध निरीक्षक, पूजा मौर्या को वरिष्ठ उप निरीक्षक, कशिश कसौधन को दिवस अधिकारी, कौशिकी दुबे एंटी रोमियो प्रभारी, दिव्यांशी सिंह को मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी, सोनाक्षी को सहायक मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी, हिमांशी पांडेय को साइबर सेल प्रभारी का दायित्व सौंपा गया।
अंशिका चौधरी ने कस्बे के गारमेंट्स की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर दुकानदार अनिल मौर्या से सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी जानकारी ली। गांधीनगर वार्ड में ज्वेलर्स पर कैमरों की जांच की गई। छात्रा प्रभारी ने ग्राहकों और दुकानदारों से संवाद कर पुलिसिंग और सुरक्षा संबंधी सुझाव भी लिए। व्यापारी ओमनाथ सोनी ने जन-धन और व्यापार की सुरक्षा के लिए बेहतर पुलिसिंग की मांग की। इसी क्रम में स्थानीय पेट्रोल पंप पर जाकर फायर इंस्टॉलेशन की एक्सपायरी और कैमरा रिकॉर्डिंग की स्थिति का निरीक्षण किया गया तथा ऑडियो रिकॉर्डिंग सिस्टम लगाने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा पंजाब नेशनल बैंक शाखा का निरीक्षण कर सिक्योरिटी गार्ड, कैमरे और उपभोक्ता सुरक्षा से संबंधित जानकारी भी प्राप्त की गई।
इस दौरान पुलिस टीम मौजूद रही। प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार दुबे ने बताया कि छात्राओं का चयन छह सदस्यीय टीम ने विशेष साक्षात्कार प्रक्रिया के तहत किया था। उच्चाधिकारियों की अनुमति से उन्हें एक दिन का प्रभार सौंपा गया।