{"_id":"63615435f612375f26789ebc","slug":"missing-youth-s-body-found-on-train-track-basti-news-gkp4558097116","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता युवक का ट्रेन की पटरी पर मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता युवक का ट्रेन की पटरी पर मिला शव
विज्ञापन
लापता युवक का ट्रेन की पटरी पर मिला शव
बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के उसका गांव के निकट अप व डाउन रेलवे ट्रैक के बीच सोमवार रात युवक का शव पाया गया। युवक रविवार से ही घर से लापता था।
सूचना पर पहुंची वाल्टरगंज थाने की पुलिस शव की शिनाख्त करने में जुट गई थी। थोड़ी ही देर बाद आसपास के लोगों की मदद से मृतक की पहचान कोतवाली थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर गांव निवासी अजय कुमार के रूप में हुई। बताया जाता है कि अजय रविवार से ही घर से लापता थे।
मृत युवक की माता इंद्रावती ने वाल्टरगंज थाने की पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि उनके पुत्र अजय कुमार 30 अक्तूबर को दोपहर घर से निकले थे। तब से उनका पता नहीं चल रहा था। उनकी की जा रही थी। अजय का शव गांव के निकट रेलवे ट्रैक पर मिला। घटना से मृत युवक की माता, भाई विशाल, प्रमोद, शिवा सहित पूरे परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।