फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   miscreants who failed in the robbery shot the CHC operator

Basti: लूट में नाकाम बदमाशों ने सीएचसी संचालक को मारी गोली, भागते समय लड़खड़ाकर गिरा एक बदमाश, लोगों ने दबोचा

Mon, 02 Jan 2023 09:46 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 02 Jan 2023 09:46 PM IST
सार

पकड़े गए हमलावर की लोगों ने पिटाई करके पुलिस के हवाले कर दिया। घायल सीएचसी संचालक ने जिला अस्पताल में पुलिस को बताया कि बदमाशों ने रुपये लूटने की कोशिश की। नाकाम होने पर गोली चला दिए।

विज्ञापन
miscreants who failed in the robbery shot the CHC operator
गोली मारी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बस्ती के बांसी मार्ग पर स्थित रुधौली थानाक्षेत्र के विशुनपुरवा चौराहे पर सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे कार से पहुंचे बदमाशों ने ग्राहक सेवा केंद्र में रुपये लूटने की कोशिश की। नाकाम होने पर काउंटर पर बैठे संचालक को गोली मार दी। पेट और सीने के बीच गोली लगने से 32 वर्षीय संचालक गिर गया। पहली मंजिल पर स्थित दुकान से नीचे उतरते समय एक हमलावर लड़खड़ाकर गिर गया, जिसे आसपास के लोगों ने दबोच लिया।

विज्ञापन


इस बीच उसके अन्य साथी फरार हो गए। सूचना पर पहुंचा दुकानदार का छोटा भाई उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। उधर, पकड़े गए हमलावर की लोगों ने पिटाई करके पुलिस के हवाले कर दिया। घायल सीएचसी संचालक ने जिला अस्पताल में पुलिस को बताया कि बदमाशों ने रुपये लूटने की कोशिश की। नाकाम होने पर गोली चला दिए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, विशुनपुरवा निवासी करन पुत्र राधेश्याम ने गांव के निकट स्थित चौराहे के कॉम्प्लेक्स के प्रथम तल पर कंप्यूटर की दुकान खोल रखी है। जहां से वह रेल बस टिकट बनाने और मनी ट्रांसफर का भी काम करता है। उसका छोटा भाई चौराहे से कुछ ही दूरी पर हनुमानगंज मार्ग पर किराने की दुकान करता है। सोमवार को शाम करीब साढ़े पांच बजे कार में सवार होकर कुछ लोग दुकान के सामने पहुंचे। उनमें से दो लोग सीढ़ी चढ़कर करन कंप्यूटर्स की दुकान में पहुंचे। पहुंचते ही काउंटर पर बैठे करन पर फायर झोंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली चलाने के बाद दोनों सीढ़ी के रास्ते भागने लगे। उनमें से हाथ में तमंचा लिए एक हमलावर का पांव लड़खड़ा गया और वह गिर पड़ा। गिरते समय उसने अपना तमंचा दूसरे साथी की तरफ उछाल दिया। हाथ में तमंचा आते ही दूसरा बदमाश आसपास के लोगों की तरफ तान दिया और फरार हो गए। एसएचओ राम कृष्ण मिश्र ने बताया कि पकड़े गए बदमाश से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed