{"_id":"6592a5df2a4db86c5f03c2e0","slug":"miscreants-robbed-an-old-woman-by-holding-knife-to-throat-2024-01-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Basti News: वृद्धा के गले पर चाकू रखकर बदमाशों ने डाला डाका, दहशत में लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: वृद्धा के गले पर चाकू रखकर बदमाशों ने डाला डाका, दहशत में लोग
Mon, 01 Jan 2024 05:15 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 01 Jan 2024 05:15 PM IST
सार
पीड़िता के मुताबिक डकैतों की संख्या 10 थी। तीन घर के अंदर घुसकर लूटपाट कर रहे थे। बाकी बाहर खड़े होकर निगरानी कर रहे थे। डकैतों के जाने के बाद महिला के शोर मचाने पर परिवार व आसपास के लोग जुटे। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
इसी घर में पड़ा था डाका।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्ती जिले में पोस्टर चिपकाकर धमकी के बीच मुंडेरवा के ओड़वारा रगड़पुरवा गांव में रविवार रात हथियारबंद डकैतों ने एक घर पर धावा बोल दिया। वृद्धा के गले पर चाकू रखकर लाखों रुपये की डकैती डाली। वृद्धा के शरीर के जेवरात भी उतरवा लिए।
विज्ञापन
पीड़िता के मुताबिक डकैतों की संख्या 10 थी। तीन घर के अंदर घुसकर लूटपाट कर रहे थे। बाकी बाहर खड़े होकर निगरानी कर रहे थे। डकैतों के जाने के बाद महिला के शोर मचाने पर परिवार व आसपास के लोग जुटे। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
ओड़वारा के पुरवा रगड़पुरवा के रहने वाले ललित मोहन चौधरी का घर सड़क के किनारे है। घर के कुछ दूरी पर लगे ट्यूबवेल पर वह सो रहे थे। घर पर उनकी मां निर्मला देवी, भाई मनमोहन घर पर अलग-अलग कमरों में सो रहे थे।
विज्ञापन
निर्मला देवी ने बताया कि घर में रात करीब दो बजे बदमाशों ने दरवाजा खटखटाया। उन्होंने समझा कि ललित खेत से आया है। इसलिए दरवाजा खोल दिया। इसके बाद तीन बदमाश घर में घुस गये। उनमें से एक ने निर्मला के गले पर चाकू रख दिया। धमकाते हुए नकदी व जेवरा के बारे में पूछा। नहीं बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
बदमाश ने पहले महिला ने कान, नाक और गले में पहने सभी जेवर उतरवा लिए। बदमाशों ने कमरे में रखी संदूक से 20 हजार रुपये नगदी भी लूट लिया। शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देते हुए बदमाश भाग गए। इसके बाद निर्मला देवी ने शोर मचाया। ललित मोहन ने थाने में तहरीर दे दी है।