{"_id":"69a9cf56988c360bb60923e4","slug":"miscreants-burnt-the-buddhist-flag-villagers-lodged-a-complaint-at-the-police-station-basti-news-c-207-1-bst1006-154369-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: शरारती तत्वों नेे बौद्ध धर्म के झंडे को जलाया, ग्रामीणों ने थाने में दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: शरारती तत्वों नेे बौद्ध धर्म के झंडे को जलाया, ग्रामीणों ने थाने में दी शिकायत
विज्ञापन
वॉल्टरगंज (बस्ती)। सोनहा थाना के कोपा गांव में एक बार फिर आपसी सौहार्द बिगाड़ने का मामला प्रकाश में आया है। यहां कुछ शरारती तत्वों ने 3 फरवरी की रात को बौद्ध धर्म के पंचशील झंडे के तोड़कर जला दिया। इससे गांव के एक वर्ग में आक्रोश पनप उठा। काफी संख्या में गुस्साए महिला और पुरुष शिकायत लेकर थाने पहुंचे। पुलिस किसी तरह समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। गांव में तनाव का माहौल हैं।
गांव के अनुसूचित जाति के लोगों ने आरोप लगाया कि पिछले साल भी कुछ शरारती तत्वों ने धार्मिक झंडे को जलाया था लेकिन, क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल बना रहे इसलिए शिकायत नहीं की गई थी। इस वर्ष भी शरारती तत्वों ने इस घटना की पुनरावृत्ति की है। धार्मिक भावनाओं को आहत करने के उद्देश्य से बौद्ध धर्म का पंचशील झंडा उखाड़कर जला दिया गया। इसके बाद बौद्ध धर्म के अनुयायियों में आक्रोश पनप उठा।
बुधवार रात थाने पर पहुंचे गांव के अमरनाथ, भोला, ओम प्रकाश आदि लोगों ने शिकायती पत्र देकर कहा है कि गांव के बौद्ध बिहार में 25 वर्षों से बौद्ध धर्म तथा बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती सहित अनेक धार्मिक कार्यक्रम मनाए जाते हैं। कुछ शरारती तत्व लगातार आपत्तिजनक हरकत कर रहे हैं। उपनिरीक्षक द्वारिका प्रसाद चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।