{"_id":"66e9fc71ce45030dd6054904","slug":"minister-in-charge-upset-over-the-quality-of-construction-of-engineering-college-basti-news-c-207-1-sgkp1006-123966-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: इंजीनियरिंग कॉलेज के निर्माण की गुणवत्ता पर बिफरे प्रभारी मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: इंजीनियरिंग कॉलेज के निर्माण की गुणवत्ता पर बिफरे प्रभारी मंत्री
Wed, 18 Sep 2024 03:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 18 Sep 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छता अभियान में प्रभारी मंत्री आशीष पटेल, पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी,विधायक अजय सिंह, भाजपा
जिले के प्रभारी मंत्री ने की विशेष स्वच्छता अभियान की शुरुआत, विकास कार्यों की समीक्षा की
सड़कों के चौड़ीकरण के लिए प्रस्ताव भेजने का निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले के मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री आशीष पटेल ने स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत कप्तानगंज क्षेत्र के तिलकपुर में साफ-सफाई की। लोगों को शपथ दिलाई और कहा कि हर व्यक्ति को अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखना चाहिए। कहा कि यह विशेष स्वच्छता अभियान दो अक्तूबर तक चलाया जाएगा। उन्होंने इंजीनियनिंग कॉलेज निर्माण की गुणवत्ता पर नाराजगी जताई।
कलक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य करें। कहा कि जनप्रतिनिधि समस्या लेकर आते हैं तो उसे गंभीरता से सुनते हुए उसका निस्तारण किया जाए।
बाढ़ से हुई काटन की समीक्षा करते हुए अधिशासी अभियंता बाढ़ को निर्देश दिए कि जनप्रतिनिधियों से वार्ता कर यह जानकारी करें कि उनके क्षेत्र में कहां-कहां बाढ़ और काटन की स्थिति उत्पन्न होती है। उनके अनुरूप काटन को रोकने के लिए समस्त आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण की जाए। विद्युत निमग के आरडीएसएस योजना की समीक्षा में अधीक्षण अभियंता विद्युत की ओर से संतोषजनक जवाब न देने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त किया।
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी विभाग की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि जनप्रतिनिधियों की ओर से सड़क चौड़ीकरण की कार्ययोजना लेकर शासन में पत्र भिजवाएं। कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए थानाध्यक्षों को निर्देश दिए कि जमीन के विवादों को नियमानुसार निस्तारित कराएं। फरियादियों से मृदुल भाषा में बातचीत करें।
प्रभारी मंत्री ने निमार्णाधीन राजकीय इंजीनियरिंग काॅलेज निरीक्षण किया। कार्य की गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यदायी संस्था (सीएंडडीएस) को निर्देश दिए कि गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने के साथ शीघ्रातिशीघ्र संबंधित विभाग को हैंडओवर करें। इस दौरान विधायक अजय सिंह, जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र, पूर्व सांसद हरिश द्विवेदी, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, एमएलसी के प्रतिनिधि हरिश पाल सिंह, डीएम रवीश गुप्ता, एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी, सीडीओ जयदेव सीएस, एडीएम प्रतिपाल चौहान, सीएमओ डाॅ. आरएस दुबे आदि मौजूद रहे