{"_id":"66a6b023f4b507abb400b956","slug":"mill-workers-met-bjp-mp-submitted-memorandum-basti-news-c-207-1-bst1001-121232-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: भाजपा सांसद से मिले मिल कर्मचारी, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: भाजपा सांसद से मिले मिल कर्मचारी, सौंपा ज्ञापन
Mon, 29 Jul 2024 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 29 Jul 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। डुमरियागंज से भाजपा सांसद जगदंबिका पाल का रविवार कोे केडीसी के पास स्वागत किया गया। इस दौरान चीनी मिल के कर्मचारियों ने उन्हें ज्ञापन सौंपा।
छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष अमन प्रताप सिंह के नेतृत्व में लोगों ने सांसद का फूल-माला से स्वागत किया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख कृष्ण चंद्र सिंह के नेतृत्व में बस्ती चीनी मिल के कर्मचारियों ने सांसद से मुलाकात की। सूर्यमणि चतुर्वेदी, जनार्दन सिंह, सूबेदार सिंह, चंदन सिंह, सौरभ आदि ने कहा कि जब तक मिल कर्मचारियों का बकाया भुगतान मिल प्रबंधन नहीं कर देता है तब तक चीनी मिल का कोई भी सामान बाहर नहीं ले जाने देंगे।
इस मामले में जिला प्रशासन ने मिल कर्मचारियों से मिलकर आश्वासन दिया है कि मिल कर्मचारियों का बकाया भुगतान कराया जाएगा। लेकिन मिल प्रबंधन कर्मचारियों के ऊपर धरना समाप्त करने के लिए अनावश्यक दबाव बना रहा है। लेकिन, कर्मचारी लगातार धरना जारी रखे हुए हैं। सांसद ने मिल कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि समस्या का प्रभावी निराकरण कराया जाएगा। इस मौके पर संजय सिंह, ध्रुवचंद्र सिंह, गोपाल यादव, पंकज सिंह, राज बहादुर आदि मौजूद रहे। संवाद