{"_id":"635ea95b89a5474d69022988","slug":"middle-aged-missing-slippers-found-on-the-ghat-basti-news-gkp455604352","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कुआनों नदी के पास अधेड़ लापता, खोजने पर घाट पर मिली सिर्फ चप्पल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कुआनों नदी के पास अधेड़ लापता, खोजने पर घाट पर मिली सिर्फ चप्पल
Mon, 31 Oct 2022 02:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 02:16 PM IST
सार
सोनहा थाना क्षेत्र के खाजेपुर टोला बरगदहवा गांव निवासी रोहनी (55) शनिवार की रात करीब नौ बजे घर से निकले थे। उनके बेटे दिनेश ने बताया कि उनके पिता बीमार थे। उनका इलाज चल रहा था। काफी देर तक घर न लौटने पर उनकी खोजबीन शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनहा थानाक्षेत्र के खाजेपुर निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति शनिवार शाम से लापता है। रात में ढूंढते हुए परिवार के लोग कुआनो नदी के अड़वा घाट पर पहुंचे। वहां चप्पल मिलने के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। लोग आशंका जताने लगे कि व्यक्ति नदी में कूद सकता है। हालांकि उसे ऐसा करते किसी ने नहीं देखा था। पुलिस गुमशुदगी दर्ज की उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
सोनहा थाना क्षेत्र के खाजेपुर टोला बरगदहवा गांव निवासी रोहनी (55) शनिवार की रात करीब नौ बजे घर से निकले थे। उनके बेटे दिनेश ने बताया कि उनके पिता बीमार थे। उनका इलाज चल रहा था। काफी देर तक घर न लौटने पर उनकी खोजबीन शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। तलाशते हुए परिवार के लोग कुआनो नदी के अड़वा घाट के पास पहुंचे। घाट पर उनकी चप्पल पड़ी मिली।
विज्ञापन
मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। अंधेरा व नदी में पानी अधिक होने के कारण रात में सर्च अभियान नहीं चल सका। परिजनों ने सूचना थाने में दी। घाट पर चप्पल मिलने के कारण परिजन अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। थाना प्रभारी विनोद कुमार के अनुसार गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। नदी में भी तलाश शुरू कर दी गई है। अनहोनी की आशंका से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन