फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Middle-aged man dies in collision between two bikes

बस्ती में हादसा: दो बाइकों की टक्कर में अधेड़ की मौत, दो लोग घायल

Fri, 15 Sep 2023 03:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Updated Fri, 15 Sep 2023 03:30 PM IST
विज्ञापन
Middle-aged man dies in collision between two bikes
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

बस्ती तिजले में बभनान-हर्रैया मार्ग पर थानाक्षेत्र के टूटी भीटी गांव के सामने चोरखरी मोड़ पर दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर हो गई। जिसमें एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को करीब बारह बजे दिन में गोंडा जनपद के खोड़ारे थानाक्षेत्र के तिलया गांव निवासी 50 वर्षीय सरौनी उसी थानाक्षेत्र के मदनपुर निवासी अर्जुन गौतम उर्फ विफई को बाइक पर बैठा कर हर्रैया की तरफ जा रहे थे। टूटीभीटी गांव के पास चोरखरी मोड़ पर विपरीत दिशा से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई।
विज्ञापन


दूसरी बाइक पर सवार पैकोलिया थानाक्षेत्र के सरनागी गांव निवासी बाबूराम भी गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी बाइक का चालक कौन था यह पता नहीं चल पाया। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद और उपनिरीक्षक विजय प्रकाश दीक्षित पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया भेजवाया गया। डाक्टर ने सरौनी को मृत घोषित कर दिया। दोनों गंभीर घायलों को जिला अस्पताल बस्ती रेफर किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बस्ती जिला अस्पताल भेज दिया गया है।


बाइक में टंगा रह गया हेलमेट
यह घटना उन लोगों के लिए सबक है जो हेलमेट सिर्फ पुलिस की चालान से बचने के लिए रखते हैं। कई लोग हेलमेट टांग कर रखते हैं। इसी तरह सरैनी के पास भी हेलमेट था लेकिन उसने बाइक में टांग रखा था। पुलिस का कहना है कि अगर हेलमेट सिर पर लगा होता तो सरैनी की जान बच सकती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed