{"_id":"62887ff1396c02414964111c","slug":"middle-aged-body-found-on-roof-of-house-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बस्ती में घर की छत पर मिला अधेड़ का शव, गांव में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बस्ती में घर की छत पर मिला अधेड़ का शव, गांव में मचा हड़कंप
Sat, 21 May 2022 11:31 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 21 May 2022 11:31 AM IST
सार
थानाध्यक्ष कलवारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि घटना संदिग्ध है, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मौत का असली कारण पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के बैड़ारी मुस्तहकम गांव में शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ का शव घर में छत पर पड़ा मिला। कलवारी पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह बैड़ारी मुस्तहकम गांव निवासी करीब 45 वर्षीय राधेरमण उपाध्याय का शव घर के छत पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक के बड़े भाई कृष्ण चन्द्र उपाध्याय की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह व गायघाट चौकी इंचार्ज राम वशिष्ठ की टीम नें परिवार व ग्रामीणों से पूछताछ की।
विज्ञापन
मामला संदिग्ध देख पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। वहीं, घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष कलवारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि घटना संदिग्ध है, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मौत का असली कारण पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।
विज्ञापन