फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Microobservers will work on the instructions of the general observer

Basti News: सामान्य प्रेक्षक के निर्देश पर काम करेंगे माइक्रोआब्जर्वर

Sat, 04 May 2024 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 04 May 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Microobservers will work on the instructions of the general observer
माइक्रोआब्जर्वर के प्रथम प्रशिक्षण सत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से मतदान कराने में माइक्रोआब्जर्वर की महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी माइक्रोआब्जर्वर भारत निर्वाचन आयोग के नियुक्त सामान्य प्रेक्षक के निर्देश में कार्य करेंगे। वह प्रत्येक घटना की सूचना समय से उन्हें देंगें। यह निर्देश डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी अंद्रा वामसी ने दिये हैं। वह आडिटोरियम में माइक्रोआब्जर्वर के प्रथम प्रशिक्षण सत्र को संबोधित कर रहे थे। निर्देश दिया कि माइक्रो आब्जर्वर मतदान केंद्र में कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति प्रवेश न करे इस पर नजर रखेंगे साथ ही मतदाताओं को सही ढंग से अमिट स्याही लगायी जा रही है।
कहा कि माइक्रोआर्ब्जवर यह भी देखेंगे कि मतदान समाप्ति के बाद अभिकर्ताओं को मतपत्र लेखा (17सी) की प्रति उपलब्ध करायी गयी है तथा पीठासीन अधिकारी की डायरी में सभी घटनाएं दर्ज की गयी हैं। इसके अलावा ईवीएम और मतदाता रजिस्टर में मतदाता की संख्या का मिलान करने, माॅकपोल, मतदान प्रारम्भ होने तथा समाप्त होने का समय भी नोट करेंगे।
विज्ञापन


माइक्रो आब्जर्वर की यह जिम्मेदारी है कि मतदान के समय केन्द्र के अन्दर एक समय में एक उम्मीदवार का केवल एक अभिकर्ता उपस्थित रहे, वोटर पहचान पत्र के लिए निर्धारित दस्तावेज के आधार पर ही मतदान किया जा रहा है। माइक्रोआब्जर्वर मतदान केन्द्र पर 5.30 बजे से उपस्थित रहेंगे। बताया कि 24 मई को मण्डी समिति सुबह 7 बजे से मतदान पार्टी रवाना होंगी। वोटिंग के दिन 25 मई को सुबह 7 बजे से सायंकाल 6 बजे तक मतदान होगा। 25 मई को मण्डी समिति में निर्धारित स्ट्रांगरूम में ईवीएम जमा किया जायेंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


संचालन भूमि संरक्षण अधिकारी डाॅ. राजमंगल चौधरी ने किया। इस मौके पर सीडीओ/कार्मिक प्रभारी जयदेव सीएस, डीडीओ अजय सिंह तथा 334 माइक्रोआब्जर्वर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed