फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Mhuli route imposed on township-jam

बस्ती-महुली मार्ग पर लगाया जाम

Sat, 17 Dec 2016 12:00 AM IST
बस्ती/ अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 17 Dec 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Mhuli route imposed on township-jam
बस्ती-महुली मार्ग पर लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
बैंकों की शाखाओं में कैश की समस्या शुक्रवार को भी बनी रही। कैश  न मिलने से नाराज लोगों ने बस्ती महुली मार्ग, बस्ती डुमरियागंज और रामजानकी मार्ग पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किए और सरकार विरोधी नारे लगाए। हालांकि बस्ती शहर में एचडीएफसी, एक्सिस और सिंडीकेट बैंक के कुछ एटीएम चालू नजर आए, मगर ग्रामीण क्षेत्र के एटीएम शुक्रवार को भी बंद रहे। 
विज्ञापन

दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार विशेश्वरगंज स्थित पूर्वांचल बैंक में रकम न मिलने से नाराज लोगों ने रामजानकी मार्ग पर पूर्वान्ह 11 बजे जाम लगा दिया। लगातार दो घंटे तक सड़क जाम होने से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। मौके पर पहुंचे एसओ ने लोगों को समझाबुझाकर जाम हटवाया। एसबीआई चिलमा में सुबह से लोग लाइन में लगे थे, मगर बैंक कर्मियों ने पहुंचते ही बैंक में नो कैश का बोर्ड लगा दिया। काफी देर तक लोग बैंक के बाहर डटे रहे। 
विज्ञापन

भानपुर प्रतिनिधि के अनुसार पंजाब नेशनल बैंक तुसायल में शुक्रवार को रुपया निकालने आई 60 वर्षीया महिला सुनरा देवी भीड़ के दबाव से बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। लाइन में लगी महिला के बेहोश होने की जानकारी पाकर आनन फानन शाखा प्रबंधक गणेश दत्त शुक्ल ने लोगों के सहयोग से महिला को बैंक के अंदर बैठने के लिए लगाई गई  कुर्सियों पर लिटाया और भुगतान देकर परिजनों के साथ घर भेजा। लोगों के  मुताबिक मझौवा निवासी सुनरा पत्नी रात प्रसाद शुक्रवार की भोर तीन बजे से  ही रकम पाने के लिए बैंक के सामने लाइन में लग गई थी। सुबह दस बजते बजते भारी भीड़ लग गई। भीड़ के दबाव और धक्का मुक्की से सुनरा देवी बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। वहीं पीएनबी रामनगर में सुबह से ही कैश की आस मे लाइन में लगे  लोग उस समय भड़क गए जब दोपहर तक कैश नहीं आया। कैश न मिलने से सुबह से परेशान  महिलाएं बैंक के सामने बस्ती डुमरियागंज मार्ग पर बैठ गई। सड़क जाम  की सूचना पाकर पहुंचे एसडीएम सुरेश चंद्र शर्मा व एसओ सोनहा ओमप्रकाश यादव ने लोगो को समझाने का प्रयास किया लेकिन परेशान महिलाएं एसओ  की भी बात मानने को तैयार नहीं थी। एक घंटे तक अफरा तफरी का माहौल रहा। अधिकारियों ने बैंक के सहायक शाखा प्रबंधक से भी बात कराई, जिस पर उन्होंने सोमवार को कैश मिलने का आश्वासन दिया, तब जाकर महिलाओं ने रास्ता खाली किया। घंटे भर सड़क पर लगे जाम से दूर तक वाहनों की कतार लगी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बनकटी प्रतिनिधि के पूर्वांचल बैंक की देईसाड़ शाखा कई दिन से बंद होने कारण उपभोक्ताओं ने शुक्रवार को भी बैंक कर्मियों के कार्य प्रणाली से नाराज होकर बस्ती महुली मार्ग पर तख्त, ठेला, गाड़ी आदि लगा कर बस्ती महुली मार्ग जाम कर दिया। पूर्वान्ह 11 बजे से दिन में एक बजे तक जाम के कारण आवागमन बाधित रहा। पुलिस  के काफी मानमनौव्वल के दो घंटे बाद जाम हटा रिजनल मैनेजर एसएन सिंह ने कहा कि 13 दिसंबर से शाखाओं को धन रिलीज नहीं किया गया है। रकम मिलने पर  दिया जाएगा। रही बात शाखा बंद करने की तो रकम न रहने के कारण ऐसा किया जा रहा है। पूर्वांचल बैक  पक्कवा बाजार, बानपुर, महादेवा, सिंडीकेट बैंक बनकटी शुक्रवार को कैश लेस रहा। एसबीआई बनकटी में दिन में एक बजे तक पांच सौ से दो हजार रुपये तक तक लोगों को वितरित किया गया।
गायघाट प्रतिनिधि  के अनुसार पूर्वांचल बैंक गायघाट में कैश न होने से नाराज लोगों ने दोपहर 12 बजे तक  बैंक कर्मियों को शटर का ताला नहीं खोलने दिया। मजबूरन बैंक कर्मचारी वापस  लौट गए। भारतीय स्टेट बैंक गायघाट में कैश न होने से खाताधारकों ने बैंक के सामने  रामजानकी मार्ग जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष कलवारी ने भीड़  को समझाने और शाखा प्रबंधक की ओर से कैश मंगवाने के आश्वासन पर लोगों ने जाम हटाया।  इसके बाद दिन में तीन बजे से प्रति ग्राहक दो दो हजार रुपये वितरित किए गए।
कलवारी प्रतिनिधि के अनुसार पीएनबी कलवारी और फेटवा, पूर्वांचल  बैंक कलवारी में कैश न होने से ग्राहक मायूस होकर घर लौट गए। स्टेट बैंक पोखरनी में प्रति ग्राहक दो दो हजार वितरण होने से कुछ राहत मिली।
सोनहा प्रतिनिधि के अनुसार पूर्वांचल ग्रामीण बैंक सोनहा, पीएनबी भिरिया रितुराज कैश लेस रहा। इसके कारण खाताधारकों को बैंक से निराश लौटना पड़ा।
लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार सेंट्रल बैक आफ इंडिया लालगंज के बाहर कड़ाके की ठंड में सुबह छह बजे से लोगों ने लाइन लगा रखी थी, मगर दोपहर दो बजे तक जब बैंक का ताला नहीं खुला तो लोग नाराज होकर वापस चले गए। 

एक को छोड़ ,बाकी कैशलेश 
 परशुरामपुर। विकास खंड में शुक्रवार को बैंकों की स्थिति बहुत खराब रही। परशुरामपुर बाजार में स्थित भारतीय स्टेट बैंक एक मात्र ऐसा बैंक था, जहां भुगतान हो रहा था। इसके अलावा सेंट्रल बैंक परशुरामपुर, पूर्वांचल बैंक मखौड़ा, सेंट्रल बैंक नंदनगर, सेंट्रल बैंक लालपुर, पीएनबी गोपीनाथपुर में कैश उपलब्ध न होने से क्षेत्रीय उपभोक्ता पूरे दिन परेशान रहे। पंजाब नेशनल  बैंक गोपीनाथपुर में कैश न होने से बैंक में आज ताला लटका रहा। यहां कोई  बैंककर्मी आए ही नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed