फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Meritorious dominated in JEE Mains

Basti News: जेईई मेंस में मेधावियों का रहा दबदबा

Sun, 30 Apr 2023 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 30 Apr 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Meritorious dominated in JEE Mains
अमन चौधरी को उनकी सफलता पर मिठाई खिलाकर बधाई देते स्कूल के प्रधानाचार्य गोपाल त्रिपाठी।
बस्ती। ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) मेंस में शहर के विद्यार्थियों ने दबदबा बनाया है। ज्यादातर ने शानदार परसेंटाइल प्राप्त किया है। इसी परसेंटाइल के आधार पर ही विद्यार्थी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग (एनआईटी) में दाखिला ले सकेंगे। इसके लिए काउंसिलिंग कराई जाती है। सफल विद्यार्थी अब भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में दाखिले के लिए प्रस्तावित ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) एडवांस्ड का आवेदन करेगें। जिसकी परीक्षा जून के प्रथम सप्ताह में होगी। उसमें सफलता के बाद काउंसिलिंग के जरिये आईआईटी में दाखिला ले सकेंगे।
विज्ञापन

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने 6 से 12 अप्रैल के बीच प्रवेश परीक्षा कराई थी। इसमें जिले के दस हजार से ज्यादा विद्यार्थी शामिल हुए थे। फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स का पेपर हल किया। अब नतीजे जारी किए गए हैं। शहर के मेधावियों का प्रदर्शन भी अच्छा है।जिसमें प्रैक्सिस विद्यापीठ के 23 छात्रों को 70 से ज्यादा परसेंटाइल प्राप्त किया। इनमें वंशिका 98.27, आदित्य चौधरी 97.10, मनीष मौर्या 94.88, ऋषि देवेश 93.0, मनोज यादव 72.31, आकाश यादव, 91, फैसल फिरोज 91, प्रियांशु पांडेय को 90.21 परसेंटाइल मिले हैं। अरिन सोनी 88.62, दिव्यांश त्रिपाठी 88, राम प्रकाश 87.72, सूर्यांश पाल 87.6, संजय मौर्या 87.18, आदित्य शुक्ला को 86.16 परसेंटाइल मिले हैं। विकास यादव 85, सौरभ सिंह 81, अभिषेक त्रिपाठी 77.63, विशाल यादव 77.60, शोभित दूबे 76.94, अनिकेत शुक्ला 74.5, आस्था पांडेय 73.25, अंजलिका पांडेय 72.52, शौर्य सिंह ने 70.80 और प्रमुग्धा गुप्ता ने 70.10 परसेंटाइल प्राप्त किया है। वहीं अपराइज ट्यूटोरियल्स के सात छात्र चयनित हुए हैं। उनमें रितेश 92.35, सोनोमिका चौधरी 90.51, सुव्रत सिंह 80.25, हर्षित कुमार पांडेय 75.56, देंवाश सिंह 74.7 और शिवशंकर को 71.37 परसेंटाइल मिले हैं।
विज्ञापन

दिल्ली स्कूल आफ एक्सीलेंस बड़ेबन के अमन चौधरी 99.91, विक्रम सिंह ने 93.4 परसेंटाइल, हर्षिता चौरसिया ने 93.1, हर्षित चौधरी ने 91.1 परसेंटाइल, श्रेया सिंह ने 86.53 परसेंटाइल, दिव्यांश यादव ने 84.53 परसेंटाइल प्राप्त किया। केंद्रीय विद्यालय की राजश्री चौधरी ने 97.3 परसेंटाइल प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सावित्री विद्या विहार की अंशिका श्रीवास्तव 98.59, अर्चि श्रीवास्वत 98.85 परसेंटाइल प्राप्त किया। प्रैक्सिस विद्यापीठ के प्रधानाचार्य, परशुराम पांडेय, सुशांत पांडेय, सतीश मेहता, अरविंद मिश्र, अब्दुल नईम, अपराइज के डाॅ. रमेश चंद्र श्रीवास्तव, डाॅ. एसपी चौधरी, डाॅ. वीके वर्मा, डाॅ.अश्विनी कुमार सिंह, महेंद्र सिंह, मंयक श्रीवास्तव, अनूप खरे, प्रबंधक जेपी सिंह ने मेधावियों को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed