फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   memorendum

जलकल कर्मियों ने सीएम को ज्ञापन भेजा 

Thu, 17 Mar 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 17 Mar 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
memorendum
टंकी पर चढ़ी महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। वेतन विसंगतियों को दूर करने और पदनाम परिवर्तित करने आदि मांगों को लेकर जलकल कर्मचारी संघ नगर पालिका परिषद के लोग जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचे और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया। पदाधिकारियों के नेतृत्व में लंबित 17 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिला प्रशासन के माध्यम से भेजा गया। 
विज्ञापन


संगठन के महामंत्री फूलचंद्र यादव और नगर पालिका कर्मचारी संघ के अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय के नेतृत्व में कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट में प्रशासनिक अधिकारी को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

इसमें राज्य वित्त आयोग से वेतन भुगतान, सेवानिवृत्त कर्मियों के देयकों का भुगतान, 29 जून 1991 के पूर्व नियुक्त दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का विनियमितीकरण किए जाने के बाद जलनिगम की भांति पेंशन व एसीपी का लाभ दिलाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसके अलावा नगर निगमों की तरह प्रदेश के जलकल संस्थानों में कार्यरत संचालकों पदनाम परिवर्तित कर कर निरीक्षक द्वितीय करने, ग्रेड पे में विसंगति को दूर करने, पेंशन में एकरूपता लाकर राज्य कर्मचारियों की तरह पचास प्रतिशत पेंशन की व्यवस्था लागू करने, शासनादेश के अनुरूप ग्रेड पे का लाभ पंप चालकों, पंप अटेंडेंट को भी देने, कर निरीक्षकों की वेतन विसंगति दूर करने, पदनाम में परिवर्तन, वर्दी की दरों में वृद्धि लागू करने, कार्यरत एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों को चिकित्सा व्यय की प्रतिपूर्ति आदि मांगें शामिल हैं। 


इस मौके पर रामकुमार, केशव प्रसाद, अरुण कुमार पांडेय, संतोष सिंह, हरीराम, रामफेर यादव, चंद्रशेखर, राधा कृष्णा, दीनानाथ, अरविंद कुमार आदि शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed