फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Memorandum to the SP by traders seeking to arrest

व्यापारियों ने एसपी को ज्ञापन देकर गिरफ्तारी की मांग

Fri, 23 Sep 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला बस्ती
अमर उजाला बस्ती Updated Fri, 23 Sep 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
Memorandum to the SP by traders seeking to arrest
ज्ञापन दिया। - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने शहर में बृहस्पतिवार को दो स्थानों पर अराजक तत्वों की ओर से की गई गई गोलीबारी की घटना पर नाराजगी जताई है। शुक्रवार को एसपी से मिल उन्हें ज्ञापन सौंप कर गोली चलाने वालों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष सुबाष चंद्र शुक्ल की अगुवाई में व्यापारी नेताओं का प्रतिनिधिमंडल एसपी कृपाशंकर सिंह से मिला। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बस्ती शहर सहित जनपद के अनेक स्थानो पर पिछले कुछ दिनो से व्यापारियों के साथ छिनैती, दुकानों में घुसकर लूट, गोलीबारी, रंगदारी वसूलने आदि की घटनायें बढ़ी है। बृहष्पतिवार को गांधीनगर जैसे व्यस्ततम क्षेत्र में अराजक तत्वों ने राजपाल ट्रेडर्स में घुसकर गोलीबारी की, उससे लोगों में दहशत का वातावरण है। इस घटना का पर्दाफाश कर गोली चलाने वालों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो उनके हौसले और बढ़ेंगे। ऐसे में उनकी गिरफ्तारी अविलंब की जाए। शहर में पुलिस व्यवस्था को और मजबूत किया जाए।
विज्ञापन

इस मौके पर कुंदनलाल वर्मा, अमित सिंह राहुल, बृजेश सिंह मुन्ना, विश्वनाथ वर्मा, हरिओम प्रकाश, पंकज त्रिपाठी, महेंद्र नाथ पांडेय, इंद्रभुजा पांडेय, नितिन, विवेक त्रिपाठी, अब्दुल रिजवान खां, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 बैठक कर व्यापारियों ने जताया विरोध
बस्ती। बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार  को आर्य समाज मंदिर में बैठक कर रंगदारी वसूलने और दो व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर किए गए हमले की निंदा करते हुए नाराजगी जताई गई। जिलाध्यक्ष आनंद राजपाल ने कहा कि जिले में पुलिस तंत्र पूरी तरह फेल हो चुका है। अपराधी बेखौफ होकर रंगदारी वसूल रहे है। व्यापारियों को डरा धमका रहे है। 72 घंटे के भीतर दोनो घटनाओं में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो व्यापारी सड़क पर उतर आंदोलन करने को बाध्य होगा। जिला महामंत्री सूर्य कुमार शुक्ल ने कहा कि 72 घंटे में गिरफ्तारी न होने पर संगठन रोडवेज तिराहे से शंति मार्च निकाल डीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर नद किशोर साहू, ओमप्रकाश आर्य, श्याम लाल पंसारी, प्रदीप राजपाल, दिनेश दूबे, आंनद कुमार, सुधीर पांडेय, रामकरन वर्मा, परशुराम चौधरी, विशाल कुमार, विनोद सोनी, कन्हैया लाल, कमल जायसवाल, श्याम मनोहर जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed