{"_id":"66ca424c0866d1ce990ab5f4","slug":"memorandum-submitted-regarding-rehabilitation-of-flood-victims-basti-news-c-207-1-sgkp1003-122629-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बाढ़ पीड़ितों के पुनर्वास को लेकर सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बाढ़ पीड़ितों के पुनर्वास को लेकर सौंपा ज्ञापन
Sun, 25 Aug 2024 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 25 Aug 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में बाढ़ प्रभावित परिवारों के सुरक्
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र पांडेय के नेतृत्व में शनिवार को पदाधिकारियों के साथ जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में बेघर हुए लोगों को सुरक्षा व पुनर्वास की मांग को लेकर चार सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि बैड़ारी एहतमाली, मइपुर मदरहवा, महुआपार कला में सरयू नदी का कटान बहुत तेजी से हो रहा है। लोग बेघर होने के कारण बाढ़ राहत शिविरों में शरण लिए हुए है। आम जनता के साथ पशुओ के चारा का संकट पैदा हो गया है। लेकिन इंतजाम पर्याप्त न होने के कारण वहां के लोगो को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। जिसको लेकर कांग्रेय के पदाधिकारियो ने जिलाधिकारी संबोधित चार सूत्रीय मांग पत्र एसडीएम को सौपा। मांग किया बाढ़ प्रभावित परिवारों की सुरक्षा व पुनर्वास के लिए ठोस कदम उठाय जाए। बाढ़ प्रभावित परिवारों की क्षति का मूल्यांकन कर उन्हें शासन से क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की है। इस मौके पर बाबूराम सिंह एडवोकेट, अवधेश सिंह, अशोक श्रीवास्तव, गंगा प्रसाद मिश्र , डीएन शास्त्री सहित तमाम लोग शामिल रहे।