{"_id":"6954233ec2d08c7ee8099605","slug":"melting-increased-due-to-falling-temperature-people-shivered-basti-news-c-207-1-bst1006-150345-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: तापमान लुढ़कने से बढ़ी गलन, कांपे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: तापमान लुढ़कने से बढ़ी गलन, कांपे लोग
विज्ञापन
सुबह ठिठुरन भरी ठंड में आवागमन।
बस्ती। ठंड का सितम बढ़ता जा रहा है। तापमान लुढ़कने के साथ गलन बढ़ गई है और सुबह-शाम पाला पड़ रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 14 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दोपहर में कुछ देर के लिए धूप निकली इसके बाद भी धुंध छा गया। खुले में कुछ देर रहने के बाद कंपकंपी महसूस हो रही है। दो पहिया वाहन चलाते समय हाथ की अंगुलियां और हथेली ठंडी पड़ जा रही है। बता दें कि अब ठंड चौबीस घंटे सताने लगी है, टोपी, स्वेटर, मफलर और जैकेट पहनने के बाद भी राहत नहीं मिल रहा है।
घर के अंदर हीटर, ब्लोअर से ही थोड़ी बहुत राहत मिल पा रही है। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं और बार-बार चाय पी रहे हैं। मौसम का असर सेहत पर भी पड़ रहा है। बच्चों को कंपकंपी के साथ कोल्ड डायरिया की शिकायत हो रही तो बुजुर्गों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन, रोडवेज पर लोगों को और परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेन विलंब होने के दौरान यात्री प्लेटफार्म पर सर्द हवाओं के बीच ठिठुरते नजर आ रहे हैं। कंबल, साल ओढ़ने के बाद भी ठंड बदन को हिला दे रही है। रोडवेज पर अलाव स्थल के पास यात्रियों की भीड़ जुट रही है। बस और ट्रेन के जनरल कोच के यात्री कंबल, रजाई से अच्छी तरह बदन ढककर यात्रा कर रहे हैं।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि यह मौसम खतरनाक है। आसमान में नमी का एक परत बन चुका है, पहाड़ों पर बर्फबारी से भी तापमान लुढ़का हुआ है। बारिश होने के बाद ही नमी की परत हटेगी। अभी अगले एक सप्ताह तक मौसम का रूख इसी तरह बना रहेगा। कोहरे और धुंध के बीच ठंड का एहसास किया जाएगा।
वहीं किसानों का कहना है कि कोहरा और शीतलहर वाला यह मौसम फसलों के लिए संजीवनी है। गेहूं और सरसों की फसल को यह काफी लाभ पहुंचाएगा।