फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   meeting of jila panchayat

पंचायत की दुकानों, भवनों के किराए में वृद्धि होगी

Sun, 25 Mar 2018 12:21 AM IST
basti
basti Updated Sun, 25 Mar 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
meeting of jila panchayat
जिला पंचायत की बैठक को संबोधित करते सीडीओ। - फोटो : amar ujala
बस्ती। 
विज्ञापन

जिला पंचायत के सदस्यों ने शनिवार को जिला योजना में वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए 4.31 अरब रुपयों के बजट पर मुहर लगा दी। इस धन से सदस्यों के दिए गए प्रस्तावों पर विकास कार्य किए जाएंगे। यह निर्णय जिला पंचायत की बैठक में हुआ है। सदस्यों ने बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग उठाई, जिस पर सदन ने सर्वसम्मति से सहमति दे दी। अगली बैठक में कार्रवाई की पुष्टि की जाएगी।

बैठक की शुरुआत अध्यक्ष देवेंद्र सिंह सानू की अनुमति से अपर मुख्य अधिकारी उदय शंकर सिंह ने की। गत वर्ष की बैठक की कार्रवाई को एएमए ने पढ़कर सुनाया। चर्चा के दौरान अधिशासी अभियंता सरयू नहर खंड-5 की अनुपस्थिति पर सदस्यों ने रोष जताते हुए नियमानुसार कार्रवाई की मांग रखी। इसे सदन ने सर्वसम्मति से सहमति दी। जिला योजना में सभी ग्राम पंचायतों, विकास खंडों व अन्य विभागों की कार्य योजना को एकत्रित कर 4.31 अरब रुपये की जिला योजना बजट प्रस्तुत किया गया। सदन ने जिला पंचायत के स्वामित्व वाले भवन व दुकानों के किराया में 25 प्रतिशत वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी दी। जिला पंचायत के कर्मियों को राज्य कर्मियों की भांति एक जनवरी 2016 से सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियों पर वेतन पुनरीक्षित किए जाने का भी अनुमोदन सदन ने किया। इस मौके पर डीसी मनरेगा अनिल सिंह, डीडीओ नीरज श्रीवास्तव, सदस्य आशुतोष प्रताप सिंह, यशोदानंद यादव, राम कुमार पटेल सहित तमाम सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed