{"_id":"5e10d0a48ebc3e87c430c17b","slug":"meeting-in-tet-exameeni-basti-news-gkp335940178","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 केंद्रों पर 21200 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 केंद्रों पर 21200 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
विज्ञापन
बस्ती में टीईटी को लेकर केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक लेते एडीएम।
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
30 केंद्रों पर 21200 अभ्यर्थी देंगे टीईटी
बस्ती। टीईटी के लिए सदर तहसील सभागार में एडीएम की अध्यक्षता में केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक हुई। एडीएम रमेंश चंद्र ने कहा कि टीईटी नकल विहीन होनी चाहिए। शासन के मानक के अनुसार परीक्षा केंद्र में सीसीटीवी कैमरे एवं वाइस रिकॉर्डर के निगरानी में होगी। बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर प्रतिबंध है। अभ्यर्थियों को केंद्र पर परीक्षा शुरू होने के एक घंटे पहले पहुंचना होगा। वे स्मार्ट फोन नहीं ले जा पाएंगे। निगरानी के लिए दस सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ एक पर्यवेक्षक तैनात होंगे। पांच सचल दल गठित की गई है।
जिले में उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता (यूपी-टीईटी) आठ जनवरी को 31 केंद्रों पर होगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। टीईटी में 21200 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। प्राथमिक स्तर के लिए 15200 और उच्च प्राथमिक में 6000 हैं। बीएड अभ्यर्थियों को प्राथमिक की अनुमति मिल जाने के कारण प्राथमिक स्तर की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों की संख्या अधिक है। पहली पाली की परीक्षा दस से 12:30 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा 2:30 से पांच बजे तक होगी। गेट से लेकर कक्ष के बाहर तक एसटीएफ नजर रखेगी। परीक्षा की वीडियोग्राफी होगी। डीआईओएस डॉ. बृजभूषण मौर्या ने बताया कि परीक्षा को सुचारु रूप से कराने के लिए 247 बहारी शिक्षक की ड्यूटी लगाई गई है। इस मौके पर एसडीएम श्रीप्रकाश शुक्ला, एएसडीएम जगदंबा सिंह, नीलम सिंह, निलोफर उस्मानी, योगेश शुक्ला, डॉ. शाशि कला श्रीवास्तव, प्रगीत यादव, जगदंबा कौशिक, ओम प्रकाश श्रीवास्तव सहित सभी केंद्र व्यवस्थापक मौजूद रहे।