फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   meeting

भूजल के उपयोग से पहले लेनी होगी अनुमति

Fri, 25 Dec 2020 12:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
meeting
भूजल के उपयोग से पहले लेनी होगी अनुमति
विज्ञापन

घरेलू और कृषि उपभोक्ताओं के लिए भी रजिस्ट्रेशन अनिवार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम आशुतोष निरंजन ने भूगर्भ जल समिति की बैठक की। उन्होंने बताया कि सभी व्यवसायिक औद्योगिक संस्थाओं ड्रिलिंग एजेंसी आदि को अब भूजल के उपयोग से पहले अनुमति लेनी होगी। निर्धारित शुल्क पर भूजल का उपयोग करने के लिए अनुमति लेना अनिवार्य किया गया है।
डीएम ने इसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के लिए सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है। उन्होंने बताया कि शासन की ओर से प्रदेश भूजल (प्रबंधन और विनिमय) अधिनियम 2019 अधिसूचना के अनुसार भूजल अतिदोहन व दुरूपयोग रोकने व भूजल का समुचित प्रबंधन व विनियमन करने पर विशेष बल दिया जा रहा है। घरेलू व कृषि उपभाक्ताओं का भी रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है, जो कि निशुल्क होगा। इस दौरान जिला विकास अधिकारी अजीत श्रीवास्तव, उपायुक्त उद्योग उदय प्रकाश, भूगर्भ जल प्रबंधन सहायक अभियंता शिप्रा चौबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

योजनाओं में पात्रों की संख्या में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी
बस्ती। डीएम आशुतोष निरंजन ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस वार्ता कर जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों की संख्या में लगातार बढ़ रही है। राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना में लाभार्थियों की संख्या 2017-18 में 64,137 से बढ़कर अब 1,07,669 हो गई है। दिव्यांग पेंशन व कुष्ठावस्था पेंशन योजना में लाभार्थियों की संख्या 2017-18 में 9940 से बढ़कर 12,254 हो गई है। महिला कल्याण विभाग में निराश्रित विधवा महिला पेंशन योजना में लाभार्थियों की संख्या 2016-17 की संख्या 24637 से बढ़कर 38,464 हो गई। प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि तमाम सरकारी योजनाओं को पात्रों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2019-20 में 5787 कन्याओं को 112.66 लाख रुपये की धनराशि अनुदान में दी गई थी। इसकी तुलना में चालू साल में अब तक 235 कन्याओं को 4.2 लाख रुपये की धनराशि अनुदान में दी जा चुकी है। बताया कि घरेलू हिंसा व अत्याचार पीड़ित महिलाओं की सुरक्षा व सहायता के लिए महिला चिकित्सालय परिसर में वन स्टाप सेंटर का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें एक ही छत के नीचे महिलाओं को सारी सुविधायें उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फार्म छह 25 तक अपडेट कराएं
फोटो-
डीएम ने मतदाता पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। डीएम आशुतोष निरंजन ने कैंप कार्यालय पर मतदाता पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि विधानसभा क्षेत्रों के मतदाता पुनरीक्षण अभियान में प्राप्त फार्म छह 25 दिसंबर तक वेबसाइट पर अपलोड करा दें। दावा और आपत्ति की तिथि समाप्त हो गई है। इस दौरान एडीएम अभय मिश्र, उप जिलाधिकारी आनंद श्रीनेत, नीरज प्रसाद पटेल, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश सिंह, तहसीलदार सदर पवन जायसवाल, चन्द्र भूषण प्रताप, केशरीनन्दन तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed