फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   meeting

स्वरोजगार योजना : ऋण वितरण लक्ष्य 433, मिला सिर्फ 212 को

Fri, 25 Dec 2020 12:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
meeting
स्वरोजगार योजना : ऋण वितरण लक्ष्य 433, मिला सिर्फ 212 को
विज्ञापन

मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक में धीमी प्रगति पर आयुक्त ने जताई नाराजगी, 31 जनवरी तक ऋण बांटने का दिया निर्देश
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार और एक जनपद एक उत्पाद योजना में बांटे जाने हैं ऋण
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। आयुक्त सभागार में मंडलायुक्त अनिल कुमार सागर ने बृहस्पतिवार को मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम व मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में धीमी प्रगति पर अंसतोष व्यक्त किया। समीक्षा में उन्होंने पाया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम में 115 के सापेक्ष 96 उद्यमियों को 289.41 लाख रुपये का ऋण वितरित किया गया है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में 188 के सापेक्ष 60 उद्यमियों को 109 लाख रुपये का ऋण वितरित किया गया है।
एक जनपद एक उत्पाद योजना में 130 लक्ष्य के सापेक्ष 78 ऋण आवेदन पत्र स्वीकृत किए गए हैं, जबकि 56 ऋण वितरित किए गए हैं। इसमें सर्वाधिक 24 बस्ती जिले का है। आयुक्त ने निर्देश दिया है कि 31 जनवरी तक सभी ऋण वितरित कर दें और विभाग मार्जिनमनी ट्रांसफर करें। यूपी इन्वेस्टर्स समिट में बस्ती जिले में पांच एमओयू (मेमोरेंडम ऑफ अंतर स्टैंडिंग अर्थात सहमति पत्र) पर हस्ताक्षर हुए थे, जिसमें से चार ने उद्योग स्थापना कर लिया है। इससे 106.97 करोड़ रुपये की पूंजी निवेश हुआ, इसके साथ ही 273 व्यक्तियों को रोजगार प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

संतकबीरनगर में सभी तीन इकाइयों द्वारा 16.25 करोड़ रुपये का निवेश किया गया। इससे 81 व्यक्तियों को रोजगार प्राप्त हुआ है। इस दौरान संयुक्त निदेशक उद्योग आशुतोष त्रिपाठी, अधीक्षण अभियंता आरबी कटियार, डीके लाल, चेंबर्स आफ इंडस्ट्री के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, महासचिव हरिश्चन्द्र शुक्ल, उदय पासवान, एके सिंह, विजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन में से एक भी उद्योग सिद्धार्थनगर में नहीं हुआ स्थापित
सिद्धार्थनगर के लिए यूपी इन्वेस्टर्स समिट-2019 में तीन एमओयू साइन हुए थे, लेकिन एक भी उद्यमी ने इकाई स्थापना नहीं किया। मंडलायुक्त ने निर्देश दिया है कि इन उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण करें उद्योग स्थापना कराई जाए।

प्रत्येक सप्ताह दी जाएगी नाला सफाई की रिपोर्ट
मंडलायुक्त ने निर्देश दिया है कि औद्योगिक क्षेत्र में नाले की सफाई की प्रगति से प्रत्येक सप्ताह सिंचाई खंड द्वारा रिपोर्ट दी जाएगी। उन्होंने क्षेत्राधिकारी पुलिस गिरीश सिंह को निर्देश दिया कि इंडस्ट्रीयल एरिया में सुरक्षा के व्यापक प्रबंधक और मौका मुआइना करके वाहनों के जाम से क्षेत्र को मुक्ति दिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed