{"_id":"5f7f569c8ebc3e91b6410686","slug":"meeting-basti-news-gkp3686235161","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्तों के साथ स्कूल खोले जाने पर बनी सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्तों के साथ स्कूल खोले जाने पर बनी सहमति
विज्ञापन
प्रधानाचार्यों और अभिभावकों के साथ एडीएम ने की बैठक
एडीएम बोले, अभिभावक की लिखित सहमति के बाद भी बच्चे को स्कूल में मिलेगा प्रवेश
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कोरोना संक्रमण के कारण कई माह से स्कूल बंद हैं और बच्चे ऑनलाइन शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। प्रदेश सरकार द्वारा स्कूल खोलने के निर्देश के बाद डीएम ने स्कूल खोलने को लेकर टीम गठित की है। इस टीम ने बृहस्पतिवार को एडीएम रमेश चंद्र की अध्यक्षता में जीआईसी सभागार में अभिभावकों और प्रधानाचार्यों के साथ बैठक की।
इसमें शर्तों के साथ स्कूल खोले जाने पर सहमति बनी। संभावना है कि डीएम स्कूलों के सुरक्षा इंतजामों से संतुष्ट होने पर 15 अक्टूबर से स्कूल खोलने के लिए हरी झंडी दे सकते हैं।
पहले प्रथम चरण में कक्षा 10 व 12, द्वितीय चरण में कक्षा 9 व 11 और तृतीय चरण में छोटे बच्चों के स्कूल खोलने पर निर्णय हो सकता है। अभिभावक राकेश कुमार ने कहा कि जिन बच्चों की बोर्ड की परीक्षा होने वाली है उनके लिए स्कूल को खोलना जरूरी है। ऑनलाइन व्यवस्था से पढ़ाई सही तरीके से नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
एडीएम रमेश चंद्र ने बताया कि विद्यालय खोलकर बच्चों को बुलाए जाने के लिए कोरोना प्रोटोकॉल से संबंधित जो गाइडलाइन शासन द्वारा जारी की गई है उसका पूरी तरह से पालन कराना होगा। बच्चों की सुरक्षा हमारे लिए सबसे अहम है। अभिभावकों की लिखित सहमति के बिना कोई बच्चा स्कूल नहीं आएगा। ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी। सभी राजकीय, एडेड और निजी माध्यमिक विद्यालयों को शासन की ओर गाइडलाइन जारी की गई है। स्कूल खुलने से पहले पूरे स्कूल को सैनिटाइज कराना होगा। और स्कूल में थर्मल स्कैनिंग मशीन, सैनिटाइजर और मास्क उपलब्ध होना जरूरी है। जो बच्चे स्कूल आयेगें उन सभी की जांच करनी होगी। कक्षा में दूर दूर बैठाया जाएगा। बिना मास्क के किसी भी बच्चे को विद्यालय के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इस मौके पर बीएसए जगदीश शुक्ला, प्रधानाचार्य नीलम सिंह, शिव बहादुर सिंह, योगेश शुकला, संजय सिंह, शिवपूजन वर्मा, उदय शंकर शुक्ला, गरूणध्वज , राकेश कुमार मिश्र, शशि कला श्रीवास्तव, आज्ञा राम चौधरी, बाल कृष्ण ओझा, ओपी श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।