फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   meetiing

आबकारी विभाग की लक्ष्य प्राप्ति में 11 प्रतिशत गिरावट

Fri, 09 Oct 2020 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
meetiing
आबकारी विभाग की लक्ष्य प्राप्ति में 11 प्रतिशत गिरावट
विज्ञापन

कच्ची व नकली शराब के विरुद्ध कारगर कदम उठाने का निर्देश
बिजली बकाया को लेकर सुबह-शाम छापा मारने पर जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। आबकारी विभाग के राजस्व प्राप्ति में वार्षिक लक्ष्य में 11 प्रतिशत की कमी पर डीएम आशुतोष निरंजन ने असंतोष व्यक्त किया है। डीएम ने कच्ची और नकली शराब के विरुद्ध कारगर कदम उठाने का निर्देश दिया है।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कर-करेत्तर की समीक्षा की गई। कहा कि सर्किलवार समीक्षा करते हुए दिसंबर तक लक्ष्य पूरा करें। इस माह में सदर सर्किल के बिक्री में गिरावट आई है। डीएम ने निर्देश दिया कि हरैया, परशुरामपुर तथा छावनी क्षेत्र में पुलिस के साथ संयुक्त अभियान संचालित करें। विभाग मुकदमों की समुचित तैयारी करें ताकि दोषियों को सजा दिलाई जा सके। उन्होंने ओवर रेटिंग रोकने के लिए पिछले माह में कोई कार्रवाई न किए जाने पर भी नाराजगी व्यक्त किया। आबकारी अधिकारी नवीन सिंह ने बताया कि लगभग 10 लाख रुपये का लहन नष्ट किया गया है और चार व्यक्तियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। 34 व्यक्तियों पर एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

डीएम ने निर्देश दिया कि बिजली विभाग के चारों डिवीजन प्रत्येक दिन सुबह एवं शाम छापा मारने का कार्यक्रम चलाएं। बिजली विभाग के लिए अलग से विजिलेंस थाना खुला है। अधिक से अधिक एफआईआर दर्ज कराएं। दस हजार रुपये से अधिक बकाएदारों का विद्युत संयोजन अवश्य काटा जाए। कहा कि विद्युत विभाग के अस्तित्व के लिए यह आवश्यक है कि बिजली विभाग के अधिकारी, कर्मचारी पूरे मनोयोग से कार्य करें और शासन को अधिक से अधिक राजस्व दें। समीक्षा में पाया कि पिछले एक साल में प्रत्येक डिवीजन में पांच से 10 प्रतिशत विद्युत आपूर्ति बढ़ी है। लेकिन राजस्व आठ से 13 फीसदी घटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम की अध्यक्षता में समन्वय समिति का गठन
राजस्व के घाटे को पूरा करने के लिए डीएम ने एडीएम की अध्यक्षता में एक समन्वय समिति गठित की है। समिति को चारों डिवीजन के अधिशासी अभियंता हानि को पूरा करने के लिए अपनी कार्ययोजना देंगे। डीएम ने वाणिज्य कर विभाग को निर्देश दिया है कि अपनी सभी आरसी ऑनलाइन दर्ज कराएं तथा राजस्व विभाग से उसका मिलान कराएं। ब्याज माफी योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कराकर अधिक से अधिक धनराशि जमा कराएं। उन्होंने एआरएम रोडवेज आरपी सिंह तथा एआरटीओ अरुण चौबे को निर्देश दिया है कि परिवहन विभाग की बसें संचालित करने के लिए मार्ग का निर्धारण कर अवगत कराएं। एआरएम ने बताया कि लगभग 22 ऐसे मार्ग हैं जिस पर रोडवेज की बसें नहीं चल रही हैं। डीएम ने इस्कॉम, मंडी समिति, भूमि अध्याप्ति, बाट माप, वन आदि विभागों की समीक्षा की। बैठक का संचालन एडीएम रमेश चन्द्र ने किया। इस मौके पर डीएफओ नवीन कुमार, सीआरओ गीता यादव, अधिशासी अभियन्ता संतोष कुमार, हेमन्त कुमार, छोटेलाल, एआईजी स्टॉम्प एमके शुक्ला, विकास द्विवेदी, अरुण चौबे, राजित राम वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed