फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   medicine trade shall be close on 14 october

दवा कारोबार बंद रखने का आह्वान किया

Sat, 10 Oct 2015 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 10 Oct 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। बस्ती केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की ओर से चौदह अक्टूबर को दवा कारोबार
विज्ञापन
बंद रखने को सफल बनाने के लिए जिला चिकित्सालय के गेट नंबर दो पर बैठक हुई। एसोसिएशन ने दवा कारोबार बंद रखने का आह्वान किया।

केंद्र व प्रदेश सरकार की दवा कारोबारियों के हित के विरोध में बनी नीति जिसमें दवा की दुकानों पर हर हाल में फार्मासिस्ट होने की अनिवार्यता का विरोध किया गया। महामंत्री ने कहा कि जिले के सभी सेक्टर के दुकानों को बंदी करने की सूचना देकर सभी पर इसका स्टीकर लगा दिया गया है।

जिलाध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा कि दवा कारोबारियों के हित के खिलाफ कोई भी नियम कानून सहन नहीं किया जाएगा। बंदी को लेकर बंदी पूरे प्रदेश में सबसे आगे रहेगा। इसको हर हाल में पूरी तरह सफल बनाया जाएगा। आशुतोष राय ने सभी की जिम्मेदारियों के बारे में बताया।
विज्ञापन


रीजन सेक्रेटरी ओपी सिंह ने बताया कि आनलाइन नवीनीकरण, फार्मासिस्ट की अनिवार्यता पर सरकार की ओर से अपनाई जा रही नीति से दवा व्यापार रसातल में चला जाएगा। कहा कि यह बंदी सांकेतिक तौर पर है। जरूरत पड़ने पर अनिश्चितकालीन बंदी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रीजन प्रेसिडेंट शीतल प्रसाद अग्रवाल ने कहा कि ई फार्मेसी दवा व्यापार को चौपट करेगी। यह लड़ाई हमारे अस्तित्व की लड़ाई है। बैठक में योगेश भाटिया, इंद्रमणि पांडेय, बेलाल अहमद, राकेश पांडेय, शिवमूरत मिश्र, रामगोपाल, जमशेद अहमद, अरविंद सिंह, अहमद जमाल दानिश, दीपक, शिशिर, रहमान खान, सुुरेश, रामजीत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed