फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Medical store operator's body found hanging from tree

मेडिकल स्टोर संचालक का पेड़ से लटकता मिला शव

Wed, 12 Jan 2022 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Medical store operator's body found hanging from tree
मेडिकल स्टोर संचालक का पेड़ से लटका मिला शव
विज्ञापन

पहले भी नींद की गोलियां खाकर जान देने की कर चुका था कोशिश
मुंडेरवा(बस्ती)। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के रामपुर रेवटी गांव के बाग में बुधवार को मेडिकल स्टोर संचालक का शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक की पहचान वीरेंद्र चौहान (26) निवासी बोदलवाल बाजार के रूप में हुई है। बुधवार की सुबह रामपुर रेवटी गांव स्थित एक बाग में महुआ के पेड़ से लटकता उसका शव मिला। उसके पिता रामहित ने मुंडेरवा पुलिस को तहरीर दी कि वीरेंद्र बोदवल बाजार में मेडिकल स्टोर चलाता था। सुबह साढ़े छह बजे घर से निकल गया था। कुछ देर बाद सूचना मिली की उसका शव रामपुर रेवटी गांव के पास पेड़ से लटका है। उन्होंने बताया कि इसके पहले भी दो-तीन बार नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या का प्रयास कर चुका था। मृतक अपनी बहन को फोन करके बताया कि वह ट्रेन से कटने जा रहा है। उसने अपने भाई को फोन पर अपने एटीएम कार्ड का कोड भी बताया। थाना प्रभारी ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल ने बताया कि प्रथम दृश्या खुदकुशी का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम के लिया भेज दिया गया। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed