फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Medical officers have also gone on strike.

Basti News: मेडिकल ऑफिसर्स ने भी शुरू कर दी हड़ताल

Wed, 14 Oct 2026 03:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
Medical officers have also gone on strike.
बस्ती। यूपी सर्विस बांड मेडिकल ऑफिसर्स ने भी हड़ताल शुरू कर दी है। सीएचसी व पीएचसी पर तैनात मेडिकल ऑफिसर सोमवार से कार्य-बहिष्कार कर रहे हैं। जिले की विभिन्न सीएचसी व पीएचसी पर 25 बांड मेडिकल ऑफिसर्स तैनात हैं। चिकित्सक विहीन पीएचसी पर इनकी तैनाती कर वहां का संचालन शुरू कराया गया है। इनके काम न करने से दिक्कत बढ़ गई है। बांड मेडिकल ऑफिसर्स का कहना है कि उनकी ही तरह एमबीबीएस की डिग्री हासिल कर मेडिकल कॉलेज में ड्यूटी करने वालों व सीएचसी और पीएचसी पर ड्यूटी करने वाले चिकित्सकों के मानदेय में अंतर है। लंबे समय वेतन वृद्धि की मांग की जा रही है। सीएचसी व पीएचसी के चिकित्सकों को 5400 ग्रेड पे के साथ डीए, एचआरए, एनपीए व टीए दिया जाना चाहिए। अधिकारियों का कहना है कि पीएचसी जगदीशपुर, करमहिया, दुबौलिया, ओड़वारा, बानपुर, वाल्टरगंज व सीएचसी विक्रमजोत सहित अन्य जगहों पर बांड मेडिकल ऑफिसर्स की तैनाती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed