{"_id":"6612ecc68c5799bd8d074a75","slug":"mata-rani-will-arrive-on-horse-basti-news-c-207-1-sgkp1006-114465-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: नवरात्र में घोड़े पर होगा माता रानी का आगमन, हाथी पर होंगी विदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: नवरात्र में घोड़े पर होगा माता रानी का आगमन, हाथी पर होंगी विदा
Mon, 08 Apr 2024 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 08 Apr 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
नव संवत्सर के राजा मंगल और मंत्री शनि होने से यह वर्ष उथल-पुथल वाला रहेगा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। नौ अप्रैल से चैत्र नवरात्र की शुरुआत होने जा रही है। नवरात्र का समापन 17 अप्रैल को होगा। इस बार मां दुर्गा का अश्व पर आगमन होगा।
नव संवत्सर और वासंतिक नवरात्र का शुभारंभ नौ अप्रैल से होगा। इस बार माता रानी अश्व (घोड़े) पर सवार होकर आएंगी और हाथी पर जाएंगी। ज्योतिषाचार्य पं.हरीश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि आठ अप्रैल को रात 11:51 बजे प्रतिपदा लगेगी जो नौ अप्रैल को रात 8:29 बजे तक रहेगी। उदया तिथि की प्रधानता के मुताबिक नौ अप्रैल को ही नव संवत्सर और वासंतिक नवरात्र का शुभारंभ होगा।
आचार्य के अनुसार नवरात्र में अश्व पर माता रानी के आगमन की वजह से प्राकृतिक आपदा की आशंका बनी रहती है। नवरात्र का समापन 17 अप्रैल को होगा। इस दिन माता रानी की विदाई हाथी पर होगी जो कि शुभ माना गया है। यह अच्छी बारिश, खुशहाली और तरक्की का संकेत देता है। नव संवत्सर के राजा मंगल और मंत्री शनि होने से यह वर्ष उथल-पुथल वाला रहेगा।
...
घट स्थापना का मुहूर्त
घट स्थापना का मुहूर्त सुबह 6:24 से 10:28 बजे तक रहेगा। इस दिन सुबह 7:32 बजे से पूरे दिन अमृत सिद्धि व सर्वार्थ सिद्धि योग भी रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:30 से 12:54 बजे तक रहेगा।