{"_id":"67461ca4d99e04afce0058f4","slug":"mass-marriage-554-couples-got-married-basti-news-c-207-1-sgkp1006-127942-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक विवाह : 554 जोड़े एक-दूजे के हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक विवाह : 554 जोड़े एक-दूजे के हुए
Wed, 27 Nov 2024 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 27 Nov 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मंगलवार को जीआईसी इंटर कॉलेज परिसर में 513 जोड़ों ने सात फेरे लिए। इनमें 18 अल्पसंख्यक समुदाय के जोड़े शामिल हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, विधायक अजय कुमार सिंह, राजेंद्र प्रसाद चौधरी, डीएम रवीश गुप्ता, एडीएम प्रतिपाल चौहान की मौजूदगी में वैवाहिक अनुष्ठान कराए गए। इस दौरान वर-वधू को उपहार भी भेंट किए गए।
बहादुरपुर विकास खंड के 67, बनकटी के 61, बस्ती सदर के 51, गौर के 58, कप्तानगंज के 50, कुदरहा के 38, रामनगर के आठ, रुधौली के 27, सल्टौआ गोपालपुर के 32 और साऊंघाट के 75 जोड़े शामिल रहे। वहीं नगर पालिका बस्ती, नगर पंचायत मुंडेरवा व नगर बाजार के पां-पांच, नगर पंचायत भानपुर-गणेशपुर के 8-8, बनकटी, गायघाट व कप्तानगंज के चार-चार व रुधौली के तीन जोड़े शामिल हैं।
कार्यक्रम में हरैया के विधायक अजय सिंह ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ बिना किसी भेदभाव के सबको मिल रहा है। अब गरीब को अपने बेटी की चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि उसकी चिंता सरकार ने दूर कर दी है। नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उन्होंने सभी की मंगलकामना की। कप्तानगंज के विधायक कविंद्र चौधरी और रुधौली के विधायक राजेंद्र चौधरी ने भी नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
भाजपा के जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, सदर के ब्लाॅक प्रमुख राकेश सिंह व रामनगर के यशकांत सिंह ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की चर्चा करते हुए कहा कि योजना से हर गरीब परिवार की बेटी को लाभान्वित किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने की,जबकि संचालन की जिम्मेदारी मानवी सिंह ने निभाई।
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, सांसद प्रतिनिधि गुलाब सोनकर, विधान परिषद सदस्य देवेन्द्र प्रताप सिंह के प्रतिनिधि हरीश सिंह, विधायक दूधराम के प्रतिनिधि फूलचंद्र श्रीवास्तव, प्रभारी सीडीओ राजेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।