फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Molested an innocent child playing outside house in Basti

Basti Crime: बस्ती जिले में घर के बाहर खेल रही मासूम संग दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 03 Aug 2022 09:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 03 Aug 2022 09:33 AM IST
सार

पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर दी है कि उनकी बेटी सोमवार शाम घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान गांव का रहने वाला अजय नशे की हालत में पहुंच गया। उसने बालिका को बहलाकर अपने साथ घर के पीछे गन्ने के खेत में ले गया। यहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Molested an innocent child playing outside house in Basti
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बस्ती जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां मुंडेरवा थानाक्षेत्र के एक गांव में पांच वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर गांव के ही रहने वाले आरोपी अजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर दी है कि उनकी बेटी सोमवार शाम घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान गांव का रहने वाला अजय नशे की हालत में पहुंच गया। उसने बालिका को बहलाकर अपने साथ घर के पीछे गन्ने के खेत में ले गया। यहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


बच्ची की शोर मचाने पर परिवारीजन मौके पर पहुंच गए। इस बीच आरोपी भाग निकला। मासूम की आप बीती सुनकर परिवार वालों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। थाना प्रभारी राधेश्याम राय ने बताया कि मौके पर पहुंचकर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी अजय को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमरे में बंद कर महिला संग बलात्कार
परशुरामपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने कमरे में बंद करके दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है। 30 वर्षीय पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि इसी थाना क्षेत्र का रहने वाला आरोपी विजय कुमार उसे अपने साथ झांसा देकर भगाकर ले गया।


 आरोप लगाया है कि उसे एक कमरे में बंद कर उसके साथ दुष्कर्म व अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर अपशब्दों कहते हुए पति व बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार शाही ने बताया कि आरोपी विजय कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed